‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ का पहला कैरेक्टर प्रोमो लॉन्च
मुंबई। बॉलीवुड की बोल्ड फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ अगले हफ्ते रिलीज होने वाली है। कुछ दिन पहले ही फिल्म का पहला गाना ‘ले ली जान’लॉन्च हुआ था। अब इसका पहला कैरेक्टर प्रोमो सामने आया है।
फिल्म की कहानी चार औरतों के इर्द गिर्द घूमती है। उनमें से एक किरदार रिहाना का है जिसे पर्दे पर प्लाभिता बोरठाकुर ने निभाया है। फिल्म के पहले कैरेक्टर प्रोमो में प्लाभिता के किरदार पर रोशनी डाली गई है।
कुछ घंटे पहले सामने आए इस कैरेक्टर प्रोमो में रेहाना की ख्वाहिशों को दिखाया है। मुस्लिम परिवार से नाता रखने वाली रेहाना की हॉबी डांसिंग और सिंगिंग है। रेहाना कि इस हॉबी पर उसके परिवार को ऐतराज होता है।
यह भी पढ़ें: ‘जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन’ में नहीं नजर आईं अनुष्का
इसी तरह फिल्म में तीन और किरदार हैं जिनपर अभी पूरी तरह रोशनी नहीं डाली गई है। फिल्म में प्लाभिता के अलावा कोंकणा सेन शर्मा, रत्नान पाठक शाह और अहाना मुख्य किरदार में हैं।
इस फिल्म बहुत जद्दोजहद और मुश्किलों से रिलीज करने की अनुमति मिली है। पहले फिल्म को सीबीएफसी की तरफ से ‘A’ सर्टिफिकेट मिला था। ल्फिम को काफी हद तक बैन कर दिया गया था। आखिरकार फिल्म से बैन हटा लिया गया है।
लंबे समय से विवादों में रहने की वजह से टीम ने फिल्म को कंट्रोवर्शियल फिल्म ऑफ द ईयर से पेश किया है। फिल्म का नाम भले ही ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ है लेकिन नाम के बाद ट्रेलर और गाने में इसे कंट्रोवर्शियल फिल्म ऑफ द ईयर बताया गया है।
यह भी पढ़ें:कभी प्राण से खौफ खाते थे शहंशाह, नहीं थी डायलॉग बोलने की हिम्मत
अलंकृता श्रीवास्तव द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म को प्रकाश झा और एकता कपूर की बालाजी टेलि फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। इस बोल्ड फिल्म में कई सेक्स सीन हैं। इस वजह से फिल्म को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
फिल्म को न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव में कोंकणा सेन शर्मा को उनकी इस फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिल चुका है। फिल्म अगले महीने 21 जुलाई को रिलीज होने वाली है।