जानिए की बॉलीवुड की किन अभिनेत्रीयों ने आधी उम्र के लड़कों को दिया रहीं डेट

मुंबई.बॉलीवुड के स्टार्स ने कुछ इस तरह दिल से लगाया कि निजी जिंदगी का हिस्सा ही बन गया। वैसे तो आए दिन बॉलीवुड में स्टार्स के अफेयर, ब्रेकअप और शादी की खबरें लाइमलाइट में रहती हैं। इन दिनों बॉलीवुड में सुगबुगाहट है उन रिश्तों की जो उम्र का फासला अधिक होने की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। तो चलिए आज आपको बॉलीवुड की उन 3 जोड़ियों के बारे में बताते हैं जिनके अफेयर की खबरें इस वजह से चर्चा में है क्योंकि लड़कियां उम्र में लड़कों से ज्यादा बड़ी हैं।

Priyanka Chopra Sushmita Sen

ब्रह्मांड सुंदरी रह चुकीं सुष्मिता सेन इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड रोमन से अफेयर की खबरों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। यहां तक कि दोनों सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार भी कही न कही कर चुके हैं। अक्सर दोनों को साथ में घूमते-फिरते देखा जाता है। हाल ही में सुष्मिता ने अपना 43वां बर्थडे भी रोमन शॉल के साथ सेलिब्रेट किया। खबर थी कि सुष्मिता जल्द ही रोमन के साथ शादी कर सकती हैं। इस पर सुष्मिता ने रोमन और अपनी दोनों बेटियों के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘अभी मैं ‘रोमान’सिंग के मूड में हूं। शादी का कोई इरादा नहीं है।’ इससे साफ जाहिर है कि सुष्मिता रोमन को डेट तो कर रही हैं लेकिन अभी शादी नहीं करने वालीं। सुष्मिता और रोमन के बीच उम्र का फासला काफी अधिक है। सुष्मिता 42 साल ही है जबकि रोमन 27 के, यानी कि दोनों के बीच उम्र का फासला 15 साल का है।

 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी करने जा रहे हैं। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यहां तक कि मेहमानों का पहुंचना भी शुरू हो चुका है। निक जोनस अमेरिकी पॉप सिंगर हैं जबकि प्रियंका बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में काम कर चुकी हैं। दोनों की शादी में काफी खर्चा किया जा रहा है जिसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पैलेस को 3डी लाइट से सजाया गया है। इसके साथ ही मेहमानों के ठहरने से लेकर दूल्हे की एंट्री के खास इंतजाम किए गए हैं। इन दोनों की शादी इस वजह से भी चर्चा में बनी हुई है क्योंकि दोनों के बीच उम्र का फासला ज्यादा है। निक जोनस 26 साल के हैं जबकि प्रियंका चोपड़ा 36, यानी कि प्रियंका उम्र में निक से 10 साल बड़ी हैं।

प्रियंका-निक की शादी में सलमान की बहन अर्पिता बेटे आहिल के संग पहुंची जोधपुर

इस लिस्ट में तीसरा नाम आता है मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का। इन दोनों ने अपने रिश्ते को कबूल तो नहीं किया है लेकिन दोनों का अफेयर इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। आए दिन यह दोनों एक दूसरे का हाथ थामे कभी रियलिटी शो में तो कभी देर रात डिनर डेट पर देखे जाते हैं। मलाइका इस वक्त करण जौहर और किरण खेर के साथ रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ को जज कर रही हैं। इस शो का एक वीडियो वायरल हुआ था जिससे इन दोनों के अफेयर की खबरों को और जोर मिला। वीडियो में करण जौहर मलाइका से पूछते हैं आपको अर्जुन कपूर का शो में आना कैसा लगा? मलाइका ने कहा – ‘हॉट और ईमानदारी से भरपूर था। मुझे हर एक चीज पसंद आई।’ इन दोनों में भी उम्र का फासला ज्यादा है। मलाइका अरोड़ा 45 की हैं जबकि अर्जुन कपूर 33 के, यानी कि मलाइका अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं।

मलाइका हाल ही में एक तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट की स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की तो उसके बाद वह सुर्खियों में आ गईं। इस तस्वीर की खास बात ये थी कि उनके गले में AM लिखा हुआ एक पेंडेंट था। जैसे ही फैंस ने मलाइका के गले में ये पेंडेंट देखा तो सभी ने उसे मलाइका और अर्जुन के नाम से जोड़कर देखा। लोगों ने इसे मलाइका का इजहार-ए-इश्क मान लिया लेकिन मलाइका ने दूसरी स्टोरी शेयर कर अपने फैंस का दिल तोड़ दिया। उन्होंने दूसरी फोटो से बताया कि यह पेंडेंट उनकी फ्रेंड वाहबिज मेहता ने गिफ्ट किया है। जिसका मतलब M A यानी मलाइका अरोड़ा है।

LIVE TV