बॉलीवुड की रहस्यमयी मौतें, जब सितारों के प्रेमियों पर पूलिस ने कसा शिकंजा

सुशांत सिंह राजपूत की मौत 2020 मे दिल दहला देने वाली घटना थी। वो अपने अपार्टमेंट मे संदिग्ध अवस्था मे मृत पाये गये थे। जिसके बाद शक की सूई उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर टिक गई थी। बाद मे उनके परिवार ने भी रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज करवाया था और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इस मामले में सामने आए ड्रग्स एंगल के बाद रिया को एक महीने के लिए जेल भी जाना पड़ा। फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं।

बॉलिवुड की जानी मानी अभिनेत्री परवीन बॉबी की मौत भी 2005 मे रहस्यमयी हालातो मे हुई थी। जिसके बाद शक महेश भट्ट पर था जो परवीन बॉबी के बॉयफ्रेंड थे। जिसके बाद उनके डिप्रेशन में होने की बात सामने आई थी। बहुत इलाज के बाद भी उनकी हालत ठीक नहीं हो पाई थी।

जिया खान विवादित फिल्म नि:शब्द से चर्चा मे आयी थी। एक्ट्रेस ने साल 2013 में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद जिया की मां राबिया ने ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इसके बाद सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया था। करीब एक महीने तक जेल में सजा काटने के बाद सूरज जमानत पर रिहा हो गए थे।

बेहद खूबसूरत अदाकारा दिव्या भारती की मौत का बॉलीवुड को आज भी अफसोस होता है। महज 19 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने वाली दिव्या भारती के बारे में कहा तो जाता है कि पांचवीं मंजिल से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई थी, लेकिन असल कारणों पर अब तक विवाद बना हुआ है। मौत के 11 महीने पहले ही दिव्या और साजिद नाडियाडवाला की शादी हुई थी, जिसके कारण साजिद को उनकी मौत के पीछे जिम्मेदार ठहराया गया था। हालांकि अबतक यह पता नहीं चल पाया है कि दिव्या की मौत आत्महत्या थी या हत्या?

छोटे पर्दे के शो ‘बालिका वधु’ से अपनी पहचान बनाने वाली प्रत्यूषा बनर्जी ने भी आत्म हत्या कर सभी को चौका दिया था। प्रत्यूषा की मौत के बाद उनके प्रेमी राहुल राज सिंह भी शक के दायरे में थे। मौत के बाद राहुल प्रत्यूषा के शव को अस्पताल में छोड़कर भाग गया था। दोनों लिव इन में रहते थे लेकिन प्रत्यूषा को शक था कि राहुल का किसी अन्य महिला के साथ भी संबंध है। माना जाता है कि इसी बात से दुखी होकर प्रत्यूषा ने आत्महत्या कर ली थी।

LIVE TV