जानिए बॉलीवुड हस्तियों के अट्रैक्टिव फिगर का राज…

बॉलीवुड सेलेब्स की लाइफ हमेशा ही महिलाओं को आकर्षित करती है। दीपिका पादुकोण से लेकर करीना कपूर तक और मलाइका अरोड़ा खान से लेकर शिल्पा शेट्टी सरीखी बॉलीवुड की ग्लैमर डीवा के अंदाज बहुत दिलकश होते हैं। ये सेलेब्स इतनी अट्रैक्टिव फिगर कैसे मेंटेन करती हैं, यह सवाल हमेशा महिलाओं के मन में बना रहता है। वैसे तो सेलेब्स के लाइफस्टाइल, उनकी पर्सनल लाइफ, लिंक अप्स, ब्रेकअप्स जैसी चीजों में सभी की खासी रुचि होती है, लेकिन वे किस तरह की डाइट लेकर इतना सेक्सी फिगर मेंटेन करना चाहती हैं, यह हर महिला जानना चाहती है। इसमें एक्ट्रेसेस की डाइट का बहुत बड़ा योगदान होता है, खासतौर पर उनका सुबह का नाश्ता। अगर आप भी सोचती हैं कि इन एक्ट्रेसेस जैसे लुक्स कैसे पाए जाएं, तो आइए हम आपको बताते हैं कि ये खूबसूरत एक्ट्रेसेस नाश्ते में क्या लेती हैं-

जानिए बॉलीवुड हस्तियों के अट्रैक्टिव फिगर का राज...

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा अपनी स्लिम फिगर और अट्रैक्टिव लुक्स के लिए हर जगह सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। छैंया-छैंया में उनके लुक्स सुर्खियों में रहे थे और इसके बाद वह कई हिट नंबर्स में नजर आ चुकी हैं। मलाइका नाश्ते में इडली, पोहा, उपमा, पॉरिज जैसे हल्के फूड आइटम्स लेती हैं, जो आसानी से पच जाते हैं। इसके साथ ही वह मौसमी फ्रूट्स भी जरूर लेती हैं।

करीना कपूर खान
जहां सैफ अली खान अपने गुड लुक्स के लिए जाने जाते हैं, वहीं उनकी बेगम करीना कपूर खान भी हमेशा से ही अपनी चर्चा में रही हैं। लेकिन बेटे तैमूर अली खान के होने के बाद करीना ने जिस तरह से अपनी फिगर और लुक्स को मेंटेन किया है, उससे देखकर वाकई हैरानी होती है। करीना कपूर खान शादी और बच्चा होने के बाद काम में पहले से ज्यादा बिजी हो गई हैं। पटौदी की बेगम करीना अपने नाम और रुतबे की गफलत में रहने के बजाय हेल्दी तरीके से जिंदगी जीने में यकीन रखती हैं, इसीलिए वह ब्रेकफास्ट में केला और एक कप कॉफी लेती हैं। उनके ब्रेकफास्ट में कभी-कभी एक कटोरा मुसली, एक या दो परांठे और दही भी होता है। करीना 100 फीसदी वेजिटेरियन हैं।

ब्रिटेन : प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने विश्वास मत जीता

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण टिपिकल साउथ इंडियन डिशेज जैसे कि उपमा या डोसा नहीं लेती, बल्कि वह अंडे की सफेदी और ऑमलेट लेती हैं। दीपिका पादुकोण का मैटाबॉलिज्म काफी ज्यादा है, इसीलिए उन्हें दिल खोलकर नाश्ता करने में कोई परेशानी नहीं होती। पापा प्रकाश पादुकोण से मिली स्पोर्ट्स जीन्स भी उनकी खूब मदद करती हैं।

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी अपनी टोन्ड टमी और योगासन की वजह से काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं। शिल्पा शेट्टी गुरुवार को छोड़कर हर दिन नॉन वेजिटेरियन फूड लेती हैं। शिल्पा रोजाना जिम में पसीना बहाती हैं और 2000 कैलोरी का इनटेक मेंटेन करती हैं। उनके ब्रेकफास्ट में प्रोटीन शेक, दो छुआरे और 8 ब्लैक रेसिन्स होते हैं। अक्सर वह महिलाओं को जिम जाने के लिए ही इंस्पायर करती नजर आती हैं।

प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल ने हाल ही में निक जोनस के साथ धूमधाम से ब्याह रचाया। प्रियंका चोपड़ा जितनी अट्रैक्टिव फिगर की मालकिन हैं, खाने-पीने के मामले में वह उतनी ही बिंदास हैं। प्रियंका चोपड़ा आलू परांठा से लेकर देसी दाल रोटी तक मजे से खाती हैं, क्योंकि उनके लिए घर के खाने से बढ़कर और कुछ भी नहीं। प्रियंका कहती हैं, ‘आप जो खाना चाहें, जमकर खाएं, बस उन एक्स्ट्रा कैलोरी को जिम में घटा दें।’ बात पूरी तरह से लॉजिकल है।

 

इलियाना डिक्रूज
इलियाना डिक्रूज को स्वीट डिशेज काफी ज्यादा पसंद हैं। बर्फी फेम इलियाना नाश्ते में कटोरा भरकर अनाज लेती हैं, जिसमें फ्लैक्स सीड्स होती हैं या जूस के साथ अंडे की जर्दी होती है। इलियाना के पेरेंट्स ने ग्रीक माइथोलॉजी की हेलेन ऑफ ट्रॉय से इंस्पायर होकर उनका नाम रखा और वाकई यह उन पर काफी सूट करता है।

LIVE TV