बेंगलुरु हिंसा : 110 गिरफ्तार, 2 की मौत और 60 पुलिसकर्मी घायल

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर बेंगलुरु में भड़की हिंसा में दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं इस दौरान तकरीबन 60 से अधिक पुलिस के जवान घायल हो गये। हालांकि बाद में बेंगलुरु पुलिस ने कांग्रेस विधायक श्रीनिवास के भतीजे को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो कि इसी पोस्ट के बाद बीती रात बेंगलुरु में हिंसा भड़क गयी थी और गोलीबारी हुई थी।

बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर कमल पंत के मुताबिक शहर में हिंसा से जुड़े मामलों में अभी तक 110 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर इस आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले मुख्य आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एएनआई के अनुसार कांग्रेस विधायक मूर्ति के भतीजे ने पैगंबर को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। जिसके बाद आल्पसंख्यक समुदाय का गुस्सा सामने आया। इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने विधायक के घरों पर तोड़फोड़ भी की।

LIVE TV