बुलंदशहर के जेयू एग्रो साइंसेज में अचानक लगी भीषण आग, बड़ी मुश्किल से पाया काबू

REPORT – कपिल सिंह /बुलंदशहर

बुलंदशहर के सिकंदराबाद औधोगिक क्षेत्र स्तिथ जेयू एग्रो साइंसेज में अचानक भीषण आग लगने से इलाक़े में अफरातफरी मच गई।

हादसा सुबह 4 बजे का बताया जा रहा है, फैक्ट्री में कीटनाशक केमिकल तैयार किया जाता है, और अभी तक भी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।

फैक्ट्री में आग

आपकी टीवी स्क्रीन पर विकराल आग की ये तस्वीरें बुलंदशहर के सिकंदराबाद औधोगिक क्षेत्र की हैं जहां कीट नाशक बनाने वाली फेक्ट्री में सुबह 4 बजे अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लगी है।

नहीं थम रहा दुष्कर्म का सिलसिला, बदायूं में 13 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

आग इतनी भयंकर थी कि सिकंदराबाद के अलावा बुलंदशहर, और खुर्जा से भी कई दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया, और दो घण्टे से ज़्यादा की मशक्क़त के बाद इस आग पर काबू पाया जा सका।

आग से फेक्ट्री में 50 लाख से भी ज़्यादा का नुकसान बताया जा रहा है। फायर ऑफिसर संजीव कुमार यादव ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

LIVE TV