देश में 50 या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। बुजुर्गों को सरकार अगले महीने कोरोना का टीका लगाना शुरू करने जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि अगले माह किसी भी सप्ताह में टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो सकता है, जिसके तहत इन लोगों को टीका दिया जाएगा। उन्होंने कहा, फिलहाल देश में तीन करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों व अन्य फ्रंटलाइन वर्करों के लिए टीकाकरण का पहला और दूसरा चरण चल रहा है। इनमें से 50 लाख लोगों को कोरोना टीका की एक-एक खुराक दी जा चुकी है।

अन्य सात में से तीसरे चरण के मानव परीक्षण में हैं। जबकि दो पहले परीक्षण से गुजर रहे हैं। अन्य दो टीका अभी जानवरों पर परीक्षण की स्थिति में हैं। आने वाले दिनों में जब यह टीका भी देश को मिल जाएंगे तो स्वाभाविक है कि बाजार में इनकी उपलब्धता बढ़ेगी और इसका सीधा असर कीमतों पर भी पड़ सकता है।डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत न सिर्फ अपनी जनता बल्कि दूसरे देशों की मदद भी कर रहा है। 22 देशों को कोरोना का टीका उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें यूएई, श्रीलंका, दक्षिणी अफ्रीका जैसे देश भी शामिल है। अब तक 15 देशों तक 56 लाख डोज की आपूर्ति हो चुकी है। बाकी डोज भी इन देशों को भेजी जा रही हैं।