बीजेपी ने कुछ ऐसा पूछा राहुल से प्रियंका ने दिया करारा जवाब…

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता पर विवाद गहरा गया है. राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी की शिकायत पर गृह मंत्रालय ने राहुल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

 

BJP

 

वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने भी पूछा है कि राहुल देश को बताएं कि वो अंग्रेज हैं या भारतीय हैं। और साथ ही बीजेपी ने तंज करते हुए यह भी पूछा कि कौन से राहुल ओरिजनल हैं, लंदन वाले या लुटियंस वाले? हालांकि, बीजेपी के इन आरोपों को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बकवास बताया है।

 

प्रज्ञा बोलीं- भाजपाई कांग्रेस ज्वाइन करते ही हो जाते हैं देश विरोधी

 

बता दें की राहुल गांधी को भेजे गए गृह मंत्रालय के नोटिस पर मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बैकऑप्स लिमिटेड नाम की कंपनी 2003 में इंग्लैंड में रजिस्टर्ड कराई गई हैं।

 

लेकिन राहुल गांधी इस कंपनी के निदेशक और सचिव थे। जहां संबित पात्रा ने दावा किया कि इस कंपनी के दस्तावेजों में राहुल ने खुद को ब्रिटिश नागरिक बताया है और इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर गृह मंत्रालय से शिकायत की गई है। वहीं पात्रा ने बताया कि ये दस्तावेज खुद राहुल गांधी ने सत्यापित किए हैं।

दरअसल बीजेपी के इन आरोपों को कांग्रेस महासचिव व राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने बकवास बताया है। वहीं प्रियंका ने कहा है कि मैंने इतना बड़ा बकवास कभी नहीं सुना है। लेकिन राहुल यहीं पैदा हुए हैं और उनकी परवरिश भी यहीं हुई है। जहां पूरा हिंदुस्तान जानता है कि राहुल हिंदुस्तानी हैं।

 

इससे पहले संबित पात्रा ने दावा किया, ‘2003 में बैकऑप्स लिमिटेड नाम की कंपनी यूके में रजिस्टर्ड हुई और फिर 2009 में बंद हो गई। वहीं हमारे पास कंपनी शुरू होने और बंद होने के दस्तावेज हैं। लेकिन इसके अलावा कंपनी के वार्षिक रिटर्नस के दस्तावेज भी हैं, जो दो बार फाइल किए गए हैं।

 

LIVE TV