बिहार : मॉर्निंग वॉक पर गईं महिलाओं को स्कॉर्पियों ने कुचला, 4 की हुई मौत

बिहार के आरा जिले में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं के साथ दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां चार महिलाओं को कुचलने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार यह घटना आरा के भोजपुर की है। जहां चारों महिलाएं ओझवलियां गांव की रहने वाली हैं। पुलिस के अनुसार वह चारों सुबह-सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकली हुई थीं। चारों पीरो-बिहिया पथ पर देवचंदा पुल के पास टहल रही थीं। इसी बीच तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने संतुलन खो दिया और महिलाएं उसकी चपेट में आ गई। पुलिस ने महिलाओं की पहचान मोतीझारो देवी पत्नी वकील सिंह, मानती देवी पत्नी बड़क सिंह, उर्मिला देवी पत्नी हरि प्रसाद व सरस्वती देवी पत्नी अशोक सिंह यादव के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि स्कॉर्पियों सवार की तलाश की जा रही है।

LIVE TV