बिहार बनेगा उत्तर भारत का सबसे बड़ा पर्यटन केंद्र

पटना| बिहार के छह जिलों में पर्यटन केंद्रों को विकसित किया जायेगा| पर्यटन केंद्रों को विकसित करने को केंद्र सरकार 104 करोड़ देगी| केंद्रीय पर्यटन विकास मंत्रालय ने छहों जिलों के पर्यटन विकास के लिए 21 लाख रुपये की पहली किस्त विभाग को मुहैया करा दी है|

बिहार के छह जिलों में पर्यटन केंद्र

केंद्र से स्वीकृति मिलने के बाद जैन सर्किट के पटना, राजगीर, भागलपुर के चंपापुर व नाथ नगर पर्यटक सुविधाओं से लैस होंगे| इसके अलावा कांवरिया सर्किट के तहत सुल्तानगंज, अजगैबी नाथ, धनही,  बांका, लुलहा, शिवलोक, जिलेबिया मोड़, तालकेश्वर, सुइया पथ, व इनावरण की कांवरिया-पथों का विकास किया जायेगा|

LIVE TV