हनीमून से लौटी बिपाशा को याद आई पति करण की पुरानी शादियां

बिपाशा बासु मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु ने कहा कि पति करण सिंह ग्रोवर की दो शादियों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। हनीमून से लौटी बिपाशा ने कहा कि मैंने पति को दो बार तलाक ले चुके इंसान के रूप में नहीं, बल्कि एक खास शख्स के तौर पर देखा है।

बिपाशा बासु का इंटरव्यू

एक न्यूज़पेपर के इंटरव्यू में बिप्स ने कहा, ‘मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि करण की यह तीसरी शादी है। लोग कहते हैं कि पहली दो नहीं चलीं तो तीसरी कैसे चलेगी। लेकिन इससे मैं परेशान नहीं होती। मुझे प्यार करने वाला पति चाहिए। करण सिर्फ प्यार नहीं करते, बल्कि वह मेरी बहुत इज्जत भी करते हैं।’

बिपाशा ने बताया कि मैं शादी में वो चीजें नहीं खोजती, जो आम तौर पर खोजी जाती हैं। मेरी अपनी चेकलिस्ट है। इसी के मुताबिक मैं अपनी जिंदगी को आगे बढ़ते हुए देखना चाहती हूं।

बिपाशा ने कुछ दिनों पहले करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। तभी से यह बातें चल रही थीं कि उनकी शादी सक्सेजफुल नहीं होगी। लेकिन अब हनीमून से लौटने के बाद बिपाशा ने साफ कर दिया है कि दुनिया चाहे जो बोले, वो तो हैं करण की दीवानी।

 

LIVE TV