
लखनऊ। मानसून से हो रही लगातार बरिश से पूर्वोत्तर सहित उत्तर प्रदेश और बिहार में बाढ़ आ गई है जिससे लोगो का जन जीवन संकटमय हो गया है कई लोग अपनी फलसो से हाथ धो बैठे है तो कई अपने घर से । लगातार हुई बारिश से आई बाढ इन राज्यों के दो दर्जन से अधिक जिले की चपेट में ले लिया हैं। बाढ़ में सबसे अधिक प्रभावित होने वाला राज्य असम है। बाढ़ के चलते लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। बता दे बाढ़ जैसी आपदा में सरकारें पीड़ितो को सरकारी स्तर प्रभावित हुए लोगो की मदद करती है और लोगो की नुकसान हुई फसलो का मुआवजा भी देती है।
बाढ़ से प्रभावित हुए लोगो की मदद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाथ आगे बढाया है। इन्होने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी।
प्रियंका गांधी ने मंगलवार ट्वीट करते हुए लिखा कि असम, बिहार और उप्र में आई भारी बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त है। लाखों लोगों पर संकट के बादल छाए हुए हैं।
बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए हम तत्पर हैं। आप अकेले नहीं हो। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं से अपील करती हूं कि प्रभावित लोगों की मदद करने का हर संभव प्रयास करें।