आज का इतिहास : इतिहास के पन्नों में आज भी अमर हैं ये प्रेम कहानी

बाज़ीराव मस्तानी की प्रेम कहानी के किस्से तो आपने सुने ही होंगे। मस्तानी बाज़ीराव प्रथम की दूसरी पत्नी थीं। कहा जाता है कि वह मुसलमान थीं और बुंदेलखंड से ताल्लुक रखती थीं। मस्तानी को बुंदेलखंड के राजा छत्रसाल की बेटी भी माना जाता है जबकि कुछ इतिहासकार उसे छत्रसाल के राज्य की नर्तकी भी मानते हैं। लेकिन अलग अलग किस्से होने के बावजूद हर कोई यह मानता है कि बाज़ीराव और मस्तानी में असीम प्रेम था।

आज का इतिहास : इतिहास के पन्नों में आज भी अमर हैं ये प्रेम कहानी

वह बहुत ही सुंदर होने के साथ-साथ कुशल घुड़सवार, तलवारबाज़, युद्ध नीति की जानकार, धार्मिक अध्ययन और कविता करने वाली, अच्छी नर्तकी तथा गायिका भी थीं। 28 अप्रैल 1740 को उनका निधन हो गया। माना जाता है कि बाजीराव की मृत्यु की ख़बर सुनकर तुरंत उनकी भी मृत्यु हो गई।

आगरा में लूट के बाद तेल व्यवसायी की हत्या, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम

28 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1945 – इटली के देशभक्त सैनिकों द्वारा तानाशाह मुसोलिनी एवं उनकी पत्नी (रखैल) की गोली मारकर हत्या।

1999 – अमेरिकी वैज्ञानिक डाक्टर रिचर्ड सीड द्वारा एक वर्ष के अंदर मानव क्लोन बनाने की घोषणा, विश्वभर में हज़ारों कम्प्यूटरों को चेर्नोबिल वायरस ने ठप्प किया।

2001 – पहला अंतरिक्ष सैलानी टेनिस टीटो अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना।

2002 – बुकर पुरस्कार का नया नाम ‘मैन बुकर प्राइज फ़ॉर फ़िक्शन’ रखा गया, पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को वैध करार दिया।

2004 – थाबोम्बेकी ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। थाइलैंड में पुलिस चौकी पर हमले में 122 लोगों की मृत्यु।

2008 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरों) ने पीएसएलवी-सी9 के साथ 10 सैटेलाइट एक साथ छोड़कर एक नया इतिहास रचा।

मलेशिया में भारतीय मूल के दस सांसदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो को मरणोपरान्त प्रतिष्ठित टिपरी इंटरनेशनल पुरस्कार प्रदान किया गया।

28 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

1929 – भानु अथैया – भारतीय फ़िल्मों की प्रसिद्ध ड्रेस डिज़ाइनर।

1791 – हरि सिंह नलवा – महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष।

1924 – केनेथ कौंडा – ज़ाम्बिया के पहले राष्ट्रपति थे।

1897 – ये जियानयिंग – चीन में सेना प्रमुख के अध्यक्ष थे।

इस साल उत्तर प्रदेश समेत देश के इस राज्यों में पड़ेगी भायनक गर्मी

28 अप्रैल को हुए निधन

1992 – विनायक कृष्ण गोकाक – ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकारों में से एक।

1740 – बाजीराव प्रथम, मराठा साम्राज्य का महान् सेनानायक था।

मस्तानी – बाजीराव प्रथम की दूसरी पत्नी थी।

1719 – फ़र्रुख़सियर – मुग़ल वंश के अजीमुश्शान का पुत्र था।

LIVE TV