बागपत में बेख़ौफ़ बदमाश, महिला सिपाही को गोली मारकर स्कूटी व दो लाख कैश लूटा 

बागपत कोतवाली क्षेत्र के गांव नैथला के पास स्कूटी सवार महिला सिपाही को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर स्कूटी व नगदी लूट ली। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।

महिला सिपाही से लूट

जानकारी के अनुसार महिला सिपाही रेनू गाजियाबाद के महिला थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। वह ड्यूटी करके लुहारी गांव स्थित अपने ससुराल स्थित घर लौट रही थी।

जैसे ही वह नैथला गांव के पास पहुंची थी तो बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहुलूहान होकर गिर गई।

नहीं सुधर रहे भारत-पाक के रिश्ते, क्या PM मोदी को जन्मदिन की बधाई देंगे पाक PM इमरान खान

बदमाश उससे स्कूटी व दो लाख रुपये कैश लूटकर फरार हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में आलाधिकारी व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस बदमाशों की तलाश कर रहे है।

LIVE TV