बांकेबिहारी मंदिर में आज से बदल जाएगा दर्शन का समय, जानिए क्या होगा कपाट खुलने का समय

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ग्रीष्मकालीन पूजा राग सेवा का क्रम होली की दूज रविवार से प्रारंभ होगा। इसके तहत कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके तहत न केवल मंदिर दर्शन के समय में बदलाव होगा बल्कि सेवायतों द्वारा ठाकुरजी की ग्रीष्मकालीन पूजा पद्धति के अनुसार होगी।

ठाकुर श्री बांकेबिहरी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि 20 मार्च से मंदिर के पट सुबह 7.45 बजे खोले जाएंगे। उसके बाद 7.55 पर सेवायतों द्वारा ठाकुर बांके बिहारी जी की श्रृंगार आरती की जाएगी। दोपहर 11 बजे ठाकुरजी का राज भोग अर्पित किया जाएगा। इसी के साथ 11.30 बजे पुनः ठाकुरजी के दर्शन भक्तों को प्राप्त होंगे। 11.55 पर राज भोग भारती के साथ प्रातः कालीन दर्शन पूर्ण होंगे।

बताया गया कि सायंकाल 5.30 बजे मंदिर के पट एक बार फिर खुलेंगे। इसके बाद 8.30 बजे ठाकुरजी का शयन भोग अर्पित किया जाएगा। वहीं रात 9.30 बजे भक्तों को दर्शन देने के साथ 9.25 बजे शयन भोग की आरती की शुरुआत भी होगी।

मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने जानकारी दी कि मंदिर में ब्रज की परम्पराओं के अनुसार ठाकुरजी के बालरूप की सेवा की जाती है। इस सेवा में मौसम के अनुरूप समय में बदलाव होता है। वहीं दीपावली तक मंदिर में दर्शन का यही क्रम रहेगा।

LIVE TV