बस और मार्शल में हुई ज़ोरदार टक्कर, 20 लोग हुए घायल !

रिपोर्ट – विशाल सिंह

गोंडा : सड़क हादसे में 20 लोग घायल हो गए | जिनमें से आठ की स्थिति नाजुक है और दो लोगों के सिर में गंभीर चोट आई है |

यूपी के गोंडा से आई इस खबर में रोडवेज की बस और डग्गामार मार्शल जीप में जोरदार भिड़ंत हो गई | गोंडा – बहराइच राजमार्ग पर इटियाथोक थानाक्षेत्र के मल्लापुर के पास हुई इस भिड़ंत में जहां डग्गामार मार्शल जीप के परखच्चे उड़ गए तो वही मार्शल सवाल सभी 20 यात्री घायल हो गए |

जिनमें से बताया जा रहा है कि लगभग 8 लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। हादसा होते ही स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया और पुलिस को भी सूचना दी |

 

तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ले ली पिता-पुत्र की जान, परिवार हुआ बेसहारा !

 

मौके पर पहुंची एंबुलेंस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया| जहां से चिकित्सकों ने गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया |

जिला अस्पताल में घायलों को देखने पहुंचे सीओ सिटी महावीर सिंह ने बताया कि सवारी गाड़ी और बस में टक्कर हुई है | लगभग डेढ़ दर्जन सवारियां घायल हैं | जिन को जिला अस्पताल भेजा गया है | जहां इलाज चल रहा है |

 

LIVE TV