नेहरू के गढ़ से परचम लहराकर फिर से संसद जाएंगी मायावती!

बसपा चीफलखनऊ। बीते दिनों संसद में अपनी आवाज दबाए जाने का आरोप लगाकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने उच्च सदन से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया ने ‘निराश’ मायावती को बिहार से संसद भेजने आश्वासन दिया था, जिस पर बसपा चीफ की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। अब इन सबके बीच  देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का चर्चित चुनाव क्षेत्र फूलपुर एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दिवंगत नेहरू वहां से तीन बार सांसद चुने गए थे।

बसपा चीफ फिर भरेंगी हुंकार

फूलपुर लोकसभा सीट पर जल्द ही उप-चुनाव होने वाला है। खबर है कि बसपा चीफ मायावती यहीं से अपनी आवाज बुलंद करने की योजना बना रहीं हैं। इस बार के उप-चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के वहां से चुनाव लड़ने की के कयास लगाए जा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी है।

यह भी पढ़ें : पूर्व आईपीएस ने कहा- आरएसएस ला रहा कामसूत्र का पवित्र वर्जन, नाम…

बीजेपी के केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर से 2014 में लोकसभा चुनाव जीतकर आए थे। मौर्य को 5 लाख 3 हजार वोट मिले थे। अब मौर्य अब यूपी सरकार में उप-मुख्यमंत्री हैं। इसी तरह गोरखपुर लोकसभा सीट पर भी उप-चुनाव होगा। वहां से योगी आदित्यनाथ जीते थे। वह मुख्यमंत्री हैं।

इसके साथ ही यूपी में पांच विधानसभा क्षेत्रों में भी उपचुनाव होने हैं। फूलपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र से 2009 में बीएसपी के कपिल मुनी चुनाव जीत गए थे। यानी बीएसपी के लिए वह कोई नया क्षेत्र नहीं है।

 

LIVE TV