कम हुईं इंतजार की घड़ियां, ‘इस प्यार…’ का नया ट्रेलर लॉन्च
मुंबई। बरुण सोबती और ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ के फैंस के इंतजार की घड़ियां कम हो रही हैं। शो के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशी की खबर है। टाइटल ट्रैक के बाद बरुण के शो का नया ट्रेलर लॉन्च हुआ है।
शो के तीसरे सीजन से बरुण सोबती पर्दे पर लंबे अर्से बाद वापसी कर रहे हैं। फैंस को शो का टीजर और टाइटल ट्रैक को लागों ने काफी पसंद किया है।
शो का टाइटल ट्रैक ‘रब्बा वे’ काफी अच्छा है। इसे एक बार सुनने के बाद बार बार सुनने का मन करता है। वहीं लॉन्च हुआ नया ट्रेलर अर्नव नहीं बल्कि अद्वय सिंह रायजादा की कहानी बयां करता है।
ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीते दो सीजन की तरह इस बार भी मुख्य किरदार एंग्ररी यंग मैन के अवतार में होगा, जो कि बरुण हैं। शो के ट्रेलर को इसके टाइटल ट्रैक और टीजर की तरह सोशल मीडिया पर लॉन्च किया गया है।
शो से जुड़े सभी पोस्ट पर फैंस अपनी नाराजगी बयां करते नजर आए हैं। पहले सीजन की तरह दर्शकों को शो के इस सीजन में बरुण और सनाया ईरानी जोड़ी देखने को नहीं मिल पाएगी। इस वजह से फैंस में नाराजगी है जिसे वह शो की प्रोड्यूसर को हेट मैसेज करके जता रहे हैं।
शो के तीसरे पार्ट में बरुण के अपोजिट सनाया की जगह शिवानी तोमर नजर आने वाली हैं।