बराक ओबामा के बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पलटवार, दे डाली ये नसीहत…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत में अल्पसंख्यक अधिकारों पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा की टिप्पणी की आलोचना की है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, भाजपा उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी आतंकवाद पर युद्ध के दौरान कार्यालय में ओबामा के रिकॉर्ड का हवाला दिया है। जिनमे उनके कार्यकाल के दौरान कई मुस्लिम देशो पर हमले किये गए जिनमे कई मासूमों को जान गवानी पड़ी।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की एक टेलीविजन इंटरव्यू के दौरान भारत में अल्पसंख्यक अधिकारों पर आशंका व्यक्त करने वाली टिप्पणी की भारत में सरकार के उच्चतम स्तर पर सार्वजनिक रूप से आलोचना की जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बाद , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ओबामा की टिप्पणियों के खिलाफ बात की, और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति को “उनके कार्यकाल में किये गए हमले याद दिलाए।” राजनाथ सिंह ने जम्मू में एक कार्यक्रम में कहा “ओबामा जी को यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जो दुनिया में रहने वाले सभी लोगों को परिवार का सदस्य मानता है। उन्हें अपने बारे में भी सोचना चाहिए कि उन्होंने कितने मुस्लिम देशों पर हमला किया है।”

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति के बयां के बाद उनकी कई बड़े राजनेता खुल कर आलोचना कर रहे हैं। बता दें की अमेरिका के राष्ट्रपति रहते हुए बराक ओबामा ने अपने कार्यकाल के दौरान कई मुस्लिम देशों पर हमले करवाए जिनमे कई मासूम की जान गई।

LIVE TV