Movie review: पुरानी कहानी एंटरटेनमेंट का नया तड़का, कमाल कर गई वरुण आलिया की जोड़ी

बद्रीनाथ की दुल्हनियाफिल्म– बद्रीनाथ की दुल्हनिया

रेटिंग– 3

सर्टिफिकेट– U/A

अवधि– 2 घंटा 20 मिनट

स्टार कास्ट– आलिया भट्ट, वरुण धवन, मोहित मारवाह, गिरीश कार्नाड, साहिल वैद

डायरेक्टर– शशांक खेतान

प्रोड्यूसर– धर्मा प्रोडक्‍शन

म्‍यूजिक– अमाल मलिक, जॉन स्टीवर्ट, तनिश्क बगची

कहानी–  फिल्‍म में बद्रीनाथ बंसल(वरुण धवन) और वैदेही(आलिया भट्ट) की कहानी दिखाई गई है। झांसी के रहने वाले बद्रीनाथ को कोटा की रहने वाली वैदेही से प्यार हो जाता है। वैदेही एक पढ़ी-लिखी लड़की है। वह अपने दिल की सुनती है और सबकी इज्जत करती है। दानों ही एक दूसरे से अलग सोच वाले लाग हैं। लेकिन दोनों साथ आगे बढ़ते हैं। फिल्‍म के बढते ही दोनों की लव स्टोरी में नए मोड़ आते हैं और कहानी अंजाम तक पहुंचती है। कहानी में लड़के-लड़की के बीच के अंतर और दहेज में लेने-देने पर आधारित नजर आती है।

एक्टिंग– झांसी के रूप में बद्री के किरदार को वरुण ने बखूबी निभाया है। आलिया ने भी अपनी एक्‍टिंग से फिल्‍म में छा जाती हैं। एक बार फिर दोनों की के‍मिस्‍ट्री कमाल नजर आई।

डायरेक्शन– फिल्‍म का डायरेक्‍शन बहुत अच्‍छा है। फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट दर्शकों को बांधे रखने का काम करती है। बहुत खूबसूरती से सामाजिक संदेश दिया गया है।

म्यूजिक– फिल्‍म के गाने रिलीज से पहले ही हिट हो चुके हैं।  टाइटल ट्रै‍क से लेकर तम्‍मा-तम्‍मा अगेन तक लोगों के दिलों दिमाग में बस गया है। फिल्‍म का हर एक गाना दिल को खुश कर देता है।

देखें या नहीं– वरुण और आलिया की केमिस्‍ट्री और दानों की दमदार एक्‍टिंग देखना मनोरंजक होगा। होली के अवसर पर सामाजिक संदेश देती फिल्‍म बद्रीनाथ की दुल्हनिया को एंजॉय करने सिनेमाहॉल जरूर जा सकते हैं।

LIVE TV