बदलते मौसम में ये पानी बढ़ाएगा आपकी इम्‍यूनिटी

इम्‍यूनिटीसर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दी है। मौसम में बदलाव की वजह से शरीर की इम्‍यूनिटी कमजोर होने लगती है। साथ ही पुरानी चोट का दर्द भी बढ़ने लगता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे किचन के मसाले के बारे में जो हर घर में पाया जाता है। यह देखने में तो छोटा सा है लेकिन इसके फायदे अनेक हैं। हम बात कर रहे हैं अजवाइन की। अजवाइन केवल एक मसाला ही नहीं है बल्कि इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयोडीन जैसे तमाम ऐसे तत्व होते हैं जो हमारे शारीरिक स्वास्थ के लिए अत्यंत फायदेमंद हैं।

अजवाइन का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका है उसका पानी बना कर उसको पीना। चलिए जानते हैं कैसे बनाना है अजवाइन का पानी:

  • रात को 2 चम्मच(10 ग्राम) अजवाइन एक गिलास पानी में भिगो कर रख दीजिए।
  • सुबह अजवाइन को पानी समेत 2-3 मिनट के लिए उबाल लें।
  • जब यह पानी गुनगुना रह जाए तो इसे छान कर पी लीजिए।

Video: वरुण की एक गलती पड़ी भारी, नाराज आलिया ने छोड़ दिया अकेला

#IFFI2017 :सुजॉय घोष के बाद इस जूरी मेंबर ने भी दिया इस्‍तीफा

खाली पेट अजवाइन का पानी पीने के फायदे:

  • अजवाइन का पानी पीने से शरीर का मेटाबोलिक रेट बढ़ जाता है।
  • इसके सेवन से खाने का पाचन अच्छे से होता है। कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।
  • अजवाइन वजन घटाने और चर्बी पिघलाने में बहुत उपयोगी है।
  • अजवाइन का पानी रोजाना पीने से डायबिटीज होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। इसके सेवन से शरीर के ब्लड शुगर लेवल्स कंट्रोल में रहता है।
  • अजवाइन का पानी पीने से दांत और मसूड़े हमेशा स्वस्थ रहते हैं।
  • इस पानी के सेवन से डिप्रेशन दूर होता। इसको रोज पीने से आरामदायक और राहत भरी नींद भी आती है।
  • इस पानी को पीने से घुटनों के दर्द से राहत मिलती है।
  • यह पानी आपके शरीर के कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करता है। इस वजह से आप दिल के रोग से बचेंगे।
  • अजवाइन के पानी के सेवन से आर्थराइटिस के मरीजों को भी दर्द में राहत मिलती है।
LIVE TV