बच्चा चोरी के शक में पकड़े गए 4 लोग, पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प !

रिपोर्ट –  भुपेन्द्र बरमण्डलिया

मध्य-प्रदेश : ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के शक में 4 लोगो को पकड़ लिया | जब पुलिस मौके पर पहुँची तो ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की | पुलिस और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक संघर्ष हुआ |

झाबुआ के पेटलावद के ग्राम घुघरी में आज शाम करीब 7 से 8 के बीच ग्रामीणों ने बच्चा चोर के शक में दो महिलाओं और दो पुरुषों को पकड़ा लिया  |  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस से ग्रामीण उनके सामने ही बयान लेने की मांग को लेकर अड़े रहे |

 

शुभमन गिल ने 19 साल की उम्र में रचा इतिहास, तोड़ डाला गौतम गंभीर का रिकॉर्ड !

 

इस दौरान किसी गहमागहमी के बीच किसी ने पुलिस के वाहन पर डंडा मार दिया | आक्रोशित ग्रामीणों पर नियंत्रण के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा | इस दौरान ग्रामीणों ने भी पुलिस पर पत्थर बरसाए |

इसमे डायल 100 का वाहन का काँच फूट गया | वहीं दो पुलिसकर्मी घायल हो गए | जिसमें एक के हाथ और दूसरे के सिर में चोट आई है | पकड़े गए संदिग्ध खुद को उत्तरप्रदेश निवासी और एनजीओ होना बताते रहे हैं |

 

LIVE TV