बंगाल दौरे पर चुनाव आयोग की टीम, …गोली मारो नारे लगे, 3 BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव आने वाले हैं जिसे लेकर बंगाल में सियासत जारी है। विपक्षियों में तीखी बहस व जीत के लिए अजीबो-गरीब बयान से बंगाल पटा पड़ा है। इसी चुनावी घमासान के बीच चुनाव आयोग की एक टीम बंगाल में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंची है। इस टीम का नेतृत्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा कर रहे हैं। असम से पहुंचे चुनाव आयोग के अधिकारियों ने आज यानी गुरुवार भाजपा के युवा मोर्चा अध्यक्ष सहित तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार हुए कार्यकर्ताओं पर विवादित नारेबाजी करने का आरोप लगा है। बता दें कि भाजपा के हुगली जिला की युवा इकाई के अध्यक्ष सुरेश साहू समेत तीन कार्यकर्ताओं को पार्टी के नेता शुवेंदु अधिकारी के रोड शो के दौरान ‘देश के गद्दारों को गोली मारो’जैसे विवादित नारे लगाने के आरोप में कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के द्वारा इस मामले में गुरुवार को जानकारी दी गई। इस मामले को लेकर एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने बीते दिन यानी बुधवार को हुगली जिला स्थित पार्टी के कार्यक्रम में इस तरह की कथित नारेबाजी की। वहीं जिसके बाद जिला पुलिस ने संज्ञान लेते हुए एक मामला दर्ज किया और 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया। साथ ही बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों को अदालत में पेश किया जाएगा।

LIVE TV