फ्लाईओवर बना रही कंपनी पर सरकार ने ठोंका 50 लाख जुर्माना

फ्लाईओवरदेहरादून। बल्लूपुर फ्लाईओवर बना रही ईपीआईएल कंपनी पर सरकार ने 50 लाख जुर्माना लगा दिया है। सचिव लोनिवि डीएस गब्र्याल की ओर से इसके आदेश किए गए। यदि कंपनी काम 11 दिसम्बर तक भी काम पूरा नहीं कर पाती तो 20 लाख का अतिरिक्त जुर्माना लगाया जाएगा।

बल्लूपुर फ्लाईओवर का काम दिसम्बर 2013 में शुरू हुआ था। ईपीआईएल कंपनी को यह फ्लाईओवर तैयार करना था। लेकिन बार-बार की डेडलाइन तय होने के बावजूद कंपनी काम पूरा नहीं कर पाई।

इस वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और सरकार को भी फजीहत झेलनी पड़ी। ईपीआईएल कंपनी की मांग पर सरकार ने 11 बार डेडलाइन बढ़ाई। लेकिन राष्ट्रपति शासन के दौरान कंपनी पर काफी सख्ती बरती गई।

सरकार ने ईपीआईएल कंपनी को 30 नवम्बर तक हर हाल में फ्लाईओवर तैयारकरने को कहा था। ऐसा न होने पर 50 लाख जुर्माने की चेतावनी दी गई थी। तय समय पर काम पूरा न कर पाने के बाद अब कंपनी पर 50 लाख का जुर्माना लगाने के आदेश कर दिए गए हैं। कंपनी पर एक बार पहले भी 30 लाख का जुर्माना लग चुका है। इसे मिलाकर कंपनी पर कुल जुर्माना 80 लाख पहुंच चुका है।

सचिव लोनिवि डीएस गब्र्याल ने बताया कि यदि 11 नवम्बर तक भी काम पूरा नहीं हुआ तो 20 लाख का जुर्माना और लगाया जाएगा। सरकार 15 दिसम्बर से पहले इस फ्लाईओवर का उदघाटन करना चाहती है। इसीलिए कंपनी पर सख्ती बरती जा रही है। अगर 11 दिसंबर तक काम पूरा न हुआ तो कंपनी पर 20 लाख अतिरिक्त जुर्माना लगेगा।

LIVE TV