फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अली खान ने दिया रिएक्शन, माँ करीना भी शॉक, देखें वीडियो

मुंबई.बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले बेटे तैमूर आए दिन अपनी नई-नई तस्वीरों के जरिए सुर्खियां बटोरते रहते है। आम जनता की ही तरह तैमूर अपनी क्यूटनेस की वजह से फोटोग्राफर्स के भी पंसदीदा स्टार किड बन चुके है और यही वजह है कि आए दिन फोटोग्राफर्स तैमूर की एक झलक को कैमरे में कैद करने के लए दिन रात मेहनत करते रहते है।

दिलचस्प बात तो यह है जबसे तैमूर टूटी फूटी जबान में फोटोग्राफर्स से बात करने लगे है, तबसे उनके वीडियो सोशल मीडिया पर और भी ज्यादा धमाल मचाने लगे है। बता दें कि आज तैमूर फिर से अपनी मां करीना के साथ देखे गए और इस दौरान नन्हें नवाब नीले रंग के डेनिम और आसमानी रंग के हुडी में नजर आए। तैमूर की नजर जैसे ही फोटोग्राफर्स पर पड़ी, वह अपनी नैनी का हाथ छोड़कर भागने लगे और उनके चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी।

https://www.instagram.com/p/BrXfKFeHSKA/?utm_source=ig_embed

खैर जिस तरह से तैमूर मीडिया के कैमरों के सामने अठखेलियां करते हुए नजर आते है, उसे देखकर साफ है कि बचपन से ही तैमूर कैमरा फ्रेंडली हो चुके है। वैसे बात की जाए करीना की तो इस दौरान वह भी काफी स्टाइलिश नजर आईं। करीना डेनिम के साथ-साथ साधारण से टॉप और काले रंग के बूट में दिखीं।

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

अगले हफ्ते यानि कि 20 दिसम्बर को तैमूर दो साल के हो जाएंगे और खबरों की माने तो तैमूर अपना दूसरा जन्मदिन केप टाउन में मनाने वाले है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान पूरा पटौडी खानदान केप टाउन में तैमूर के जन्मदिन पर चार चांद जरुर लगाएगा। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि तैमूर और इनाया एक साथ कैसे पार्टी की रौनक बढ़ाएंगे। फिलहाल तो कमेंटबॉक्स में बताए कि आपको तैमूर की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो कैसे लगे?

LIVE TV