फैंस को ऐसे किया बॉलीवुड ने होली विश

फैंस कोमुंबई| अमिताभ बच्चन, अनुष्का शर्मा और सोनाक्षी सिन्हा सहित बॉलीवुड के कई अभिनेताओं ने सोमवार को होली के अवसर पर अपने फैंस को शुभकामनाएं दी। साथ ही रंगों के इस त्योहार को सुरक्षित और खुशहाल तरीके से मनाने का आग्रह किया। कुछ मशहूर हस्तियों ने अपने प्रशंसकों से जानवरों पर रंग फेंकने से बचने का आग्रह किया।

अमिताभ बच्चन : आप जितना शांत हो, उतना ही सुन सकते हैं..सभी को होली मुबारक हो।

अनुपम खेर : सभी को होली की शुभकामनाएं। लॉस एंजेलिस भी होली के रंग में रंगा हुआ है।

प्रियंका चोपड़ा : मुझपर एक एहसान करें, चलो होली खेलें। सभी को होली की शुभकामनाएं।

सलीम खान : सफलता से बड़ा कुछ नहीं। नाकामियों का बहुत बहाना हो सकता है, लेकिन यहां कोई बहाना नहीं हो सकता। सभी को होली मुबारक हो।

अजय देवगन : सभी को रंगों का त्योहार होली मुबारक हो।

अनुष्का शर्मा : शशी वहीं था जब इसपे रंग डाला गया। जानवरों को रंग पसंद नहीं। इंसान सिर्फ इंसानों के साथ होली खेलें। सभी को होली की शुभकामनाएं।

जूही चावला : सभी को होली की शुभकामनाएं। 247 साल पहले की राधा-कृष्ण की होली का त्योहार मनाते हुए पेंटिंग।

सनी लियोन : सभी को होली मुबारक हो। सुरक्षित रहे और जानवरों को नुकसान न पहुंचाएं।

इसी तरह रणवीर शौरी, दिब्या दत्ता, दिशा पटनी, किम शर्मा, रितेश देशमुख सहित कई बॉलीवुड कलाकारों ने प्रशंसकों को होली की शुभकामनाएं दी।

LIVE TV