फेसबुक पर अनजान से मोहब्बत न करने की सजा मौत

फेसबुकइंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक छात्रा को फेसबुक पर दोस्ती करना इस कदर महंगा पड़ा कि उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। आरोपी लड़के ने घर में घुस कर माँ-बेटी  को चाकू से गोद दिया, जिससे लड़की की मौत हो गई।

ख़बरों के मुताबिक, युवक ने लड़की बनकर छात्रा से फेसबुक पर फ्रेंडशिप की थी। कुछ समय बाद दोनों की दोस्ती परवान पर चढ़ गई। इस बीच जब लड़के ने अपना राज खोला तो लड़की ने दोस्त तोड़ दी। इससे नाराज लड़का उस लड़की के घर पहुंच गया। वहां उसे और उसकी मां को चाकू से गोंद दिया, जिससे लड़की की मौत हो गई।  इसके बाद उसने खुद सुसाइड करने की कोशिश की, लेकिन बच गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

यह है पूरा मामला 

इंदौर के पलासिया क्षेत्र के गीतानगर में 16 साल की प्रिया से आरोपी अमित यादव (24) की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी।  आरोपी अमित ने एक लड़की के फर्जी नाम से प्रिया से दोस्ती की थी।  गुजरा खेड़ा में रहने वाला अमित बाद में प्रिया से एकतरफा प्यार करने लगा।  जब अमित ने प्रिया से अपनी सच्चाई बताई तो प्रिया ने दोस्ती तोड़ दी।

इसी बात से नाराज होकर अमित मंगलवार की दोपहर में प्रिया के फ्लैट पर पहुंचा।  उससे बात करनी चाही।  लेकिन प्रिया की मां किरण ने उसे रोक दिया।  इससे वह नाराज हो गया, और प्रिया की मां पर चाकू से हमला बोल दिया।  मां को बचाने आगे आई प्रिया पर भी अमित ने कई वार किया।  इस घटना में प्रिया की मौके पर ही मौत हो गई।  मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात को अंजाम देकर अमित ने दूसरी मंजिल से कूदकर खुद भी जान देने की कोशिश की, लेकिन वह बच गया।  उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  आरोपी ने खुद को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताया है।  उसके पिता रेलवे में फ्यूल चेकर हैं।  प्रिया घर की इकलौती बेटी थी। उसके पिता फ्लोर मैनेजर हैं।

वारदात से पहले दी थी आने की सूचना

आरोपी ने जब प्रिया को अपनी असली पहचान बताई तो उसने उसे ब्लॉक कर बात करनी बंद कर दी थी।  लेकिन आरोपी प्रिया से उसकी मां किरण का मोबाइल नंबर और घर का पता ले चुका था।  अमित अक्सर मां किरण के मोबाइल पर ही फोन लगाकर प्रिया से बात करता था।  वारदात के दिन उसने मोबाइल पर खुद के आने की सूचना भी दी थी।

LIVE TV