फेसबुक के भारत में 20.1 करोड़ सक्रिय यूजर्स

फेसबुक केनई दिल्ली| फेसबुक के भारत में सक्रिय यूजर्स की संख्या बढ़कर 20.1 करोड़ तक पहुंच चुकी है। इस तरह से फेसबुक के अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा यूजर्स भारत में हैं। अमेरिका में कंपनी के 21.4 करोड़ यूजर्स हैं।

फेसबुक के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया, “भारत में कुल 20.1 करोड़ सक्रिय यूजर्स है जो अमेरिका के बाद दूसरा देश है।”

यह भी पढ़ें: AIB ने उड़ाया मोदी का मजाक, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR

इस साल की शुरुआत में जब फेसबुक ने अपनी चौथी तिमाही और पूर्ण वित्त वर्ष की कमाई की घोषणा की थी, तो कंपनी ने अपने राजस्व और प्रयोक्ताकर्ता आधार में लगातार बढ़ोतरी की जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें: सर्वोच्च न्यायालय में माल्या की सजा पर सुनवाई टली 

फेसबुक ने इससे पहले घोषणा की थी कि दुनिया भर में उसके कुल सक्रिय यूजर्स की संख्या बढ़कर 2 अरब तक पहुंच चुकी है।

LIVE TV