फेंगशुई के ये तीन सिक्के बदल सकते हैं आपकी किस्मत, लेकिन जान लें इस्तेमाल करने का तरीका नहीं तो…

इन दिनों भारत में फेंगशुईं के उपायों का प्रचलन बढ़ गया है। फेंगशुई का संबंध चीनी वास्तु शास्त्र से होता है। फेंगशुई जल और वायु पर आधारित है। जिस प्रकार से भारतीय वास्तु शास्त्र में नकारात्मक शक्तियों को रोकने और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए रोजमर्रा की जीवन में इसका उपयोग करते हैं उसी प्रकार से चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई भी है। फेंगशुई के कई टिप्स अपनाकर हम अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। घर पर सुख-समृद्धि को बनाए रखने के लिए आइए जानते हैं फेंगशुई के कुछ उपाय।

फेंगशुई के तीन सिक्के

तीन सिक्के 
घर के मुख्य दरवाजें पर तीन पुराने सिक्कों को लटकाने से घर में सुख और संपदा आती है। तीन सिक्कों का लाल रिबन में बांधकर उसे अपने घर के मुख्य दरवाजे पर लटका दें लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सिक्के घर के अंदर की ओर होने चाहिए न कि बाहर की ओर।

बांस का पौधा
चीनी मान्यता के अनुसार बांस का पौधा घर में लगाने से व्यक्ति के जीवन में तरक्की और खुशियां आती हैं। माना जाता है कि समय के साथ यह पौधा जितना ज्यादा बढ़ा होता रहता है आप अपने जीवन में उतनी ही प्रगति करते हैं।

राज बब्बर का मुरादाबाद में इस वजह से कार्यक्रम स्थगित

चीनी मेंढक 
चीन में मेंढक को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यहां के घरों की दहलीज पर मेढक के चित्र बने होते हैं। फेंगशुई का मेंढक खास होता है। इसके तीन पैर और इसके मुंह में एक सिक्का दबा हुआ होता है। इस मेंढक को हमेशा घर के बाहर रखा जाता है।

विंड चाइम
चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई में घर के मुख्य दरवाजे पर छोटी-छोटी घंटी लटकाने पर घर के अंदर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहता है।

एशियाई महिला चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगी मैरीकॉम, सरिता-सोनिया करेंगी भारत की अगुवाई…

मछलियां
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर मछलियां रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। एक्योरियम को अपने घर के मुख्य कमरे में पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है। एक्योरियम में 9 गोल्डफिश रखनी चाहिए जिसमें 8 सुनहरी और 1 काले रंग की मछली होनी चाहिए।

LIVE TV