फिल्म देख कर जुर्म की दुनिया का ‘बादशाह’ बनना चाहता था, पुलिस ने दबोचा

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम साहिल उर्फ बादशाह है| साहिल बादशाह फ़िल्म देखकर जुर्म की दुनिया का ‘बादशाह’ बनना चाहता था|

इसके लिए उसने बाकायदा पहले एक हथियार सप्लायर से पिस्टल खरीदी, फिर पिस्टल लेकर फायरिंग की और उसका वीडियो भी बनाया| इतना ही नहीं खुद को फेमस करने लिए वो इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया|

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, साहिल उर्फ बादशाह जुर्म की दुनिया में फेमस होने और लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए ऐसा किया, ताकि लोगों में उसका खौफ पैदा हो सके| पुलिस ने साहिल के साथ-साथ उस आर्म्स सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है, जिसने उसे पिस्टल सप्लाई की थी|

EVM खराब, पोलिंग बूथ पर RLD कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल

द्वारका जिले के डीसीपी एन्टो अल्फोंस ने बताया कि मुख्य आरोपी साहिल उर्फ बादशाह है| साहिल ककरौला इलाके का रहने वाला है| पुलिस की पूछताछ में साहिल ने बताया कि वो बादशाह फ़िल्म की तरह ही हीरो बनना चाहता था और लड़कियों को इम्प्रेस करने और अपराध की दुनिया में नाम कमाने का शौक रखता था, इसलिए उसने ऐसा किया|

साहिल ने बताया कि उसके इलाके के ही रहने वाले आसिफ से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल ली और फिर फायरिंग की जिसका बाकायदा वीडियो आसिफ ने बनाया| उस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया| सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने के बाद वो पुलिस की नज़र में आ गया जिसके बाद आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया|

LIVE TV