शो में नहीं रहा वरुण को होश, खोल दी आलिया की पोल

फिल्म के प्रमोशनमुंबई। वरुण और आलिया आजकल जोरों से अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्‍म को प्रमोट करने के लिए दानों अलग अलग शोज में नजर आ रहे हैं। हाल ही में दोनों ‘यार मेरा सुपरस्टार सीजन 2’ के सेट पर फिल्‍म को प्रमोट करने पहुंचे। शो में वरुण इतने मगन हो गए कि उन्‍होंने आलिया का एक राज जिसे कोई नहीं जानता उसपर से पर्दा उठा दिया।

वैसे तो शो के होस्‍ट ने आलिया से सवाल किया था। लेकिन इससे पहले कि आलिया कुछ बोलती वरुण ने आलिया की पोल खोल दी। ऐसा तब हुआ जब होस्‍ट ने आलिया से उनके शै के बारे में पूछा।

शो के होस्‍ट ने आलिया से पूछा कि उन्‍हें दुनियाभर से लिपस्टिक, जूते और बैग को छोड़कर क्या खरीदना पसंद है? इस सवाल को सुनते ही वरुण खुद को कंट्रोल नहीं कर पाए। सवाल आलिया के लिए था, जवाब वरुण दे बैठे।यह जवाब कुछ ऐसा है कि आप इसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

बता दें, इसपर वरुण का जवाब था, ‘चाय’। आलिया भट्ट को तरह-तरह की चाय इकट्टठा करना बेहद पसंद है। वरुण ने बताया कि, ‘आलिया दुनियाभर से चाय इकट्ठा करती है। वह सिर्फ ग्रीन-टी ही नहीं, बल्कि हर तरह की चाय खरीदती है। उसे और उसकी बहन को व्हाइट-टी पसंद है। यहां तक कि मैंने एक बार तोहफे में उसे व्हाइट-टी ही दी थी।’

उन्‍होंने बताया कि एक बार फिल्म की शूटिंग के दौरान वह लोग सिंगापुर गए थे।  वहां आलिया की बहन शाहीन भी थीं। सभी लोग बाहर गए, लेकिन सिर्फ वो दोनों नहीं गईं। उन्होंने कहा कि वह चाय खरीदेंगी।

वरुण बताते हैं, तब उन्‍होंने सोचा कि आखिर सिंगापुर से ये चाय क्यों लेना चाहती हैं? आगे बताते हुए उन्‍होंने कहा, ‘इसके बाद हम चाय की दुकान पर गए, जहां विभिन्न प्रकार की चायपत्तियां थीं। मैं वहां टी-बार देखकर आकर्षित हुआ और वो काफी मजेदार था।’

एक्‍टर्स यहां अपनी फिल्‍म ‘बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया’ को प्रमोट करने पहुचे थे। फिल्‍म अगले हफ्ते 10 मार्च को रिलीज होगी।

 

LIVE TV