फिल्मों से इस कारण से गायब हुई थी राजेश खन्ना की दूसरी बेटी, जाने वजह….

राजेश खन्ना को हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार माना जाता हैं। वे जब तक जिंदा रहे खबरों में छाए रहे। 90 के दशक में उनकी दीवानगी के चर्चे आज की पीढ़ी को हैरान कर देते हैं। इंडस्ट्री में काका के नाम से मशहूर राजेश खन्ना के लिए फैंस का प्यार इस क़दर था कि उनकी फ़िल्में बैक टू बैक सिल्वर जुबली होती थीं। कहते हैं कि राजेश खन्ना जैसा स्टारडम उसके बाद किसी ने नहीं देखा।

राजेश खन्ना के बाद उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना और दामाद अक्षय कुमार काफी चर्चा में रहते हैं। राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल भी कई इवेंट में नज़र आती हैं लेकिन इस परिवार का एक ऐसा सदस्य हैं जो काफी समय से इन  सब लाइम लाइट से दूर हैं।

जी हां हम बात कर रहे हैं राजेश खन्ना और डिंपल की छोटी बेटी रिंकी खन्ना की। रिंकी खन्ना ने 20 साल पहले फिल्म ‘प्यार में कभी कभी’ से डेब्यू किया था। इसके बाद रिंकी फिल्म ‘जिस देश में गंगा रहता है’  में नजर आईं थी। इस फिल्म में रिंकी गोविंदा के साथ नजर आई थी। रिंकी ने बॉलीवुड में सर्फ 4 फिल्में ही की। उसके बाद उनका सिक्का बॉलीवुड में नहीं जम पाया और वे इन सब से दूर हो गई। रिंकी ने आखिरी फिल्म चमेली की थी जो 2003 में आई  थी .

 

रिंकी ने बॉलीवुड के साथ तमिल की कई फिल्मों में भी काम किया हैं। बॉलीवुड में आने से पहले रिंकी इंग्लिश और हिंदी के प्ले भी किया करती थी. बॉलीवुड में आने से पहले रिंकी का असली नाम  Rinkle था। लेकिन बाद में उन्होंने अपने नाम से L  हटा दिया। जिससे उनका नाम रिंकी हो गया।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, दौरे पर पहुंचे श्रीनगर, सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों के साथ करेंगे बात

साल 2003 में रिंकी की मुलाकात इंडस्ट्रलिस्ट समीर सरन से हुई थी। जिसके बाद उन्होंने समीर से शादी कर ली। शादी के बाद रिंकी खन्ना अपने पति के साथ लदंन शिफ्ट हो गई हैं। साल 2004 में रिंकी को एक बेटी हुई। उसके कुछ साल बाद रिंकी को एक बेटा भी हुआ। रिंकी अपने पति के साथ लंदन में सेटल हो गई हैं। कभी-कभी वो अपनी मां डिंपल और बहन ट्विंकल के साथ फिल्म इवेंट में नजर आती हैं।

रिंकी खन्ना का ‘मुसमुस सुहासी’ गाना काफी पॉपुलर रहा था। इस गाने को मशहूर सिंगर शान ने गाया था। ये गाना उनकी फिल्म प्यार में कभी कभी का है। इस फिल्म में डिनो मोरिया ने भी काम किया था। रिंकी फिलहाल अपने अरबपति हस्बेंड के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

 

LIVE TV