फिल्मफेयर मैगजीन के खिलाफ नवाजुद्दीन ने ठोका मानहानि का दावा

फिल्मफेयर मैगजीनमुंबई। फिल्‍मी मैगजीन में अक्‍सर बॉलीवुड हस्तियों से जुड़ी बातों को मिर्च मसाला लगाकर छापा जाता है। आमतौर पर सितारे उन खबरों को गलत बताते हुए मामले को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन इस बार फिल्मफेयर मैगजीन को तड़का लगाकर लोगों तक गलत खबर पहुंचाना भारी पड़ा।

हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्मफेयर मैगजीन पर मानहानि का केस दर्ज किय है। नवाज ने यह केस मैगजीन में छपे 8 मार्च के एक आर्टिकल पर किया है। अर्टिकल में एक्‍टर को एक अनजान लड़की के साथ डेट करने की बात कही गई है। आर्टिकल में अनजान लड़की के साथ उन्‍हें दिखाया गया है।

इतना ही नहीं उस अंजान लड़की को एक्‍टर की पत्‍नी बताया गया है। जिसके बाद इन खबरों को हवा मिलना शुरू हुई थीं कि नवाज और उनकी पत्‍नी अंजली के बीच कुछ दिक्‍कतें चल रही हैं।

नवाज की तरफ से दी गई नोटिस में बताया गया है कि उन्‍हें इस आर्टिकल की वजह से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। इस आर्टिकल की वजह से एक इंटरव्‍यू में उन्‍हें अपने वैवाहिक जीवन से जुड़े सवालों का सामना करना पड़ा।

नवाज चाहते है कि सात दिन के अंदर इस मामले को खत्‍म किया जाए। ऐसा आर्टिकल छापने पर फिल्‍मफेयर मैगजीन उनसे माफी मांगे।

बीते दिनों 17 मार्च को एक्‍टर ने अपनी सातवीं शादी की सालगिरह मनाई है। ट्वीट पर एक्‍टर के बड़े भाई और बिजनेसमैन शमास एस सिद्दीकी ने उन्‍हें मुबारकबाद भी किया था।

फिल्मफेयर मैगजीन

LIVE TV