‘फिल्मफेयर अवॉर्ड 2019’ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-अभिनेत्री के अवार्ड से नवाज़े गए ये चुनिन्दा सितारे

बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट को फिल्मफेयर अवॉर्ड 2019 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है।मुंबई में 64वें फिल्म फेयर अवॉर्ड में रणबीर कपूर को फिल्म ‘संजू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। यह फिल्म संजय दत्त के जीवन पर आधारित है। रणबीर कपूर के नाम की जैसे ही घोषणा हुई तो उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट को किस किया। इसका बाद उन्होंने दीपिका पादुकोण को गले लगाया। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक ही साथ बैठे थे।

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ काम कर रहे हैं। आलिया भट्ट को उनकी फिल्म ‘राजी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया। फिल्म राजी के लिए मेघना गुलजार सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से नवाजी गयी। अवॉर्ड मिलने के बाद अपनी स्पीच में आलिया भट्ट ने कहा- मेघना, मेरे लिए राजी तुम हो। ये तुम्हारे खून-पसीने का नतीजा है। इसके बाद उन्होंने अपने लीड हीरो विक्की कौशल का शुक्रिया किया।आलिया भट्ट ने कहा- विक्की तुम्हारे बिना ये फिल्म अधूरी थी। आलिया भट्ट ने इसके बाद अपने मेंटर करण जौहर का शुक्रिया अदा किया। आखिर में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की तरफ इशारा करते हुए कहा- आज सब कुछ प्यार के नाम है। वहां पर मेरा सबसे स्पेशल शख्स है। आई लव यू।
राजी को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड
पॉपुलर च्वाइस कैटेगरी बेस्ट फिल्म के लिए भी फिल्म राजी को पुरस्कार दिया गया। बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) का पुरस्कार आयुष्मान खुराना को फिल्म ‘बधाई हो’ और रणवीर सिंह को फिल्म पद्मावत के लिए दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (क्रिटिक्स) का पुरस्कार नीना गुप्ता को फिल्म ‘बधाई हो’ के लिए दिया गया। बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल सुरेखा सिकरी को (बधाई हो) के लिए मिला वहीं बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल विक्की कौशल (संजू) और गजराज राव को (बधाई हो) के लिए दिया गया।

बेस्ट स्टोरी के लिए अनुभव सिन्हा फिल्म (मुल्क) के लिए सम्मानित किए गए। बेस्ट स्क्रीनप्ले का पुरस्कार फिल्म अंधाधुन को मिला वहीं बेस्ट डायलॉग का पुरस्कार फिल्म बधाई हो को दिया गया। क्रिटिक्स कैटेगरी में बेस्ट फिल्म अंधाधुन रही। शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर को बेस्ट डेब्यू मेल फिल्म बियाण्ड द क्लाउड्स के लिए मिला वहीं सारा अली खान फिल्म केदारनाथ के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल पुरस्कार से नवाजी गयी।

अमर कौशिक को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर फिल्म (स्त्री) के लिए दिया गया। संजय लीला भंसाली को उनकी निर्दशित फिल्म पद्मावत के संगीत देने के लिए बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्टर घोषित किया गया। सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार गुलजार को फिल्म राज़ी के गाने ऐ वतन को मिला। अरिजीत सिंह को राज़ी के गाने ऐ वतन के लिए बेस्ट प्लेबैक मेल का अवॉर्ड मिला। वहीं बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल का अवॉर्ड श्रेया घोषाल को फिल्म पद्मावत में उनके गाने घूमर के लिए मिला। नए म्यूजिक टैलेंट का आर डी बर्मन अवॉर्ड निलाद्री कुमार को दिया गया।

ज़ीरो ने जीता बेस्ट वीएफएक्स का पुरस्कार
बेस्ट बैकग्राउड स्कोर का अवॉर्ड फिल्म अंधाधुन के लिए डेनियल जॉर्ज को दिया गया। बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का अवॉर्ड पंकज कुमार को फिल्म तुम्बाड के लिए दिया गया। बेस्ट वीएफएक्स का पुरस्कार फिल्म ज़ीरो के लिए रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट को मिला जो शाहरुख़ खान की कंपनी है। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के सांग/ डांस घूमर के लिए कृति महेश मिद्या और ज्योति तोमर को बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड दिया गया। बेस्ट कॉस्टयूम का अवॉर्ड, नंदिता दास की फिल्म मंटो के लिए शीतल शर्मा को दिया गया। बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन का पुरस्कार तुम्बाड के लिए नितिन जिहानी चौधरी और राजेश यादव को मिला।

हेमा मालिनी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। हेमा मालिनी को फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरा करने पर यह अवॉर्ड मिला। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को फिल्मफेयर अवॉर्ड में श्रद्धांजलि दी गई। शाहरुख खान और राजकुमार राव ने शो को होस्ट किया।

LIVE TV