जल्दी और आसानी से बनने वाले ‘फास्ट फूड’ का स्वास्थ्य पर असर

फ़ास्ट फूड एक ऐसा फ़ूड जिसे जल्दी और आसानी से बनाया जा सके। और इसी जल्दी और आसानी के कारण हम यह जानने की कोशिश भी नही करते की इस तरह के खाने का हमारे स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ेगा।

फास्ट फूड का स्वास्थ्य पर असर

फ़ास्ट फूड को एक और नाम से भी जाना जाता है और वह है जंक फ़ूड मतलब ऐसा फूड जिसके खाने ना खाने से कोई फायदा नहीं है। आज बाजार में ऐसे फ़ास्ट फ़ूड की भरमार पडी है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत ही हानिकारक है।

आप इसी बात से अन्दाजा लगा सकते की इन खानो में प्रोटीन और विटमिंस की मात्र ना के बराबर होती है जो हमारे शरीर के लिए अत्यंत ही जरुरी है इन से अगर आपको कुछ मिलता है तो वह है कोलस्ट्रॉल जो हार्ट अटैक का कारण बन सकता है , दूसरा है फैट (वसा) जो मोटापे की मुख्य वजह है, और बहुत से तत्व है जिनसे आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है

इनका सबसे बुरा प्रभाव बच्चो पर पड़ता है, यह उनके स्वास्थ के साथ साथ दिमाग को भी प्रभावित करता है।

नाभि खिसकने में आयुर्वेद, योग और कुछ घरेलू उपचार देते है राहत, जानें कैसे

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसारफ़ास्ट फ़ूड बहुत सी घातक और हानिकारक बिमारियों को निमंत्रण देता है ।

उदाहरणस्वरूप-

डायबिटीज :

बच्चों में मोटापा के कारण टाइप२ डायबिटीज होने का ख़तरा रहता है। जिसके फलस्वरूफ कुछ अन्य बीमारियो का ख़तरा बढ़ जाता हैजैसे किडनी का फ़ैल होनाअतिरक्तदाब ह्रदय रोग आदि।

स्ट्रोक:

रक्त का प्रवाह दिमाग में रुक जाने से स्ट्रोक होता है परिणाम स्वरूप ब्रेन डैमेज हो जाता है, इससे उच्च रक्तदाब, लकवामारना और मौत तक हो सकती है।

अस्थमा:

ज्यादा फ़ास्ट फ़ूड अस्थमा की बीमारी को बढ़ावा देता है। और इससे यह रोग बढ़ने की संभावना रहती है।

लिवर की बीमारियां:

लिवर सेल में फैट जमा हो जाने से लिवर की बीमारी हो जाती है जिससे लिवर डैमेज होने की संभावना रहती है।

ह्रदय की बीमारी:

ह्रदय की बीमारी का मुख्य कारण भी फैट ही है। आज के समय में हृदय की बीमारी से मरने वालो की संख्या दिन-प्रतिदिनबढ़ती जा रही है जिसका मुख्य कारण फैट ज्यादा होना है।

कैंसर:

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कैंसर के एकतिहाई रोगी , भोजन के ही कारण है। आजकल किडनी, घेघा और कोलन आदिके कैंसर का खतरा बहुत बढ़ गया है।

जहां एक और विश्व में कुछ लोग भूखमरी से मर रहे है और उनके पास खाने को खाना नहीं है, वहीँ दूसरी और कुछ लोगमोटापे से परेशान है।

अधेड़ का शव मिलने से मची सनसनी, हत्या या आत्महत्या? पुलिस कर रही जाँच ! 

एक आंकड़े के अनुसार, वर्ष 2000 में, अमेरिका के लोगो ने 115 बिलियन डॉलर फ़ास्ट फ़ूड पर खर्च किया, वही दूसरी ओर वर्ष 2000 में ही अमेरिकंस ने 60 बिलियन डॉलर मोटापे के ईलाज में खर्च किया।

इस पोस्ट का उद्देश्य बस आप को सचेत करने का है की जो आप खा रहे है उसका आपके स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ेगा।

LIVE TV