फांसी पर लटका मिला BJP कार्यकर्ता का शव , पुलिस कर रही हैं छानबीन

नई दिल्ली  : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में बीजेपी के कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटका हुआ मिला हैं। जहां इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई हैं।  लेकिन बीजेपी वर्कर की लाश मिलने से इलाके में तनाव के हालात पैदा हो गए हैं। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं। इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया हैं।

 

बीजेपी

 

बता दें की यह मामला पुरुलिया के अरशा पुलिस थाना क्षेत्र का हैं। जहां सेनाबोना गांव में गुरुवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता की लाश पेड़ से लटकी पाई गई।  लेकिन इस खबर से पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। वहीं मृतक की पहचान 22 वर्षीय शिशुपाल साहिस के रूप में हुई  हैं।

 

क्रिस्टीना ने बनाया रिकॉर्ड, अंतरिक्ष स्टेशन में बिताए सबसे ज्यादा दिन

देखा जाये तो भाजपा नेताओं का दावा है कि मृतक भाजपा कार्यकर्ता शिशुपाल साहिस बीजेपी युवा मोर्चा का सदस्य था। जहां उसके पिता भाजपा शासित शिरकाबाद ग्राम पंचायत के उपप्रधान हैं। वहीं जिले के बीजेपी कार्यकर्ताओं में शिशुपाल की मौत से रोषव्याप्त हैं।

दरअसल इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ हैं। जहां सूचना मिलने के बाद भारी पुलिस बल घटनास्थल पर भेजा गया है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लेकिन अब पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।  जहां पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।

 

 

LIVE TV