यूरोप में हॉट एंड सेक्सी दिशा के साथ ‘हनीमून’ मनाएंगे फरहान

फरहान अख्तरमुंबई : लाखों दिलों की धड़कन दिशा पटानी और फरहान अख्तर जल्द ही आशुतोष गोवारिकर की फिल्म में साथ नजर आएंगे। पिछले महीने से ही अटकलें लगायी जा रही थी कि आशुतोष औऱ फरहान साथ में काम कर सकते हैं। जोधा अकबर और मोहन जोदारो जैसी सुपर हिट हिस्टोरिकल फिल्मस बनाने वाले आशुतोष अब एक्शन पैक्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बनाएंगे। फरहान औऱ दिशा की यह फिल्म यूरोप के लोकेशन्स में शूट होगी।

खबर के मुताबिक आशुतोष अब लाइट स्टोरी और मॉर्डन कॉन्सेप्ट पर फोकस करना चाहते हैं। इस फिल्म में फरहान और दिशा लीड रोल में हैं। मेकर्स ने मूवी का टाइटल ‘हनीमून’ रखा है। यह फिल्म न्यूलीवेड कपल की स्टोरी है।

आशुतोष इस फिल्म के लिए लंबे समय से एक ऐसी हिरोइन की तलाश में थे जिसकी प्रेसेंस स्क्रीन पर दमदार नज़र आए। इसके लिए आशुतोष को दिशा बेस्ट च्वाइस लगीं। इससे पहले आई दिशा पटानी की फिल्म ‘एम एस धोनी’ में लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया था।

दिशा पटानी की ‘एम एस धोनी’ देखने के बाद आशुतोष को उनकी एक्टिंग अच्छी लगी थी। यही वजह है कि उन्होंने दिशा पटानी को फिल्म के लिए कास्ट करने के बारे में सोचा। हालांकि दिशा को स्क्रिप्ट पसंद ज़रूर आई है पर उन्होंने अब तक इसके लिए पूरी तरह से हां नहीं कहा है।

दिशा पटानी धर्मा प्रोडक्शन्स की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के रिलीज़ का इंतज़ार कर रही हैं। इसके लिए वह औऱ कोई भी बड़े बैनर की फिल्म करने को इस वक्त तैयार नहीं हैं। इसके साथ ही फरहान अख्तर भी अपनी अपकमिंग मुवी ‘लखनऊ सेंट्रल’ के शूट में व्यस्त हैं जो कि इसी साल 15 सितंबर को रिलीज़ होनी है।

 

LIVE TV