भारतीय सेना दे रही पाक को मुंहतोड़ जवाब

लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर परिवर्तन यात्रा में शिरकत करने पहुंचे। गृहमंत्री ने कायर्क्रम के तहत जनसभा को संबोधित किया।

फतेहपुर परिवर्तन यात्रा

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा में कहा कि यूपी में अब बुआ और बबुआ का शासन नहीं चाहिए। यूपी में अब सिर्फ कमल का फूल खिलना चाहिए। समाजवादी पार्टी किसानों की हितैषी बनने का सिर्फ झूठा दावा करती है।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, किसानों की फसल को यूपी सरकार नहीं खरीद रही है। भाजपा की सरकार बनी तो फसल का पूरा मूल्य मिलेगा।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम में आगे पाकिस्तान की बात की। जिसमें उन्होंने कहा कि पाक सीमा पर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

इसके बाद गृहमंत्री ने आगे नोटबंदी पर बात करते हुए कहा कि नोटबंदी का फैसला ऐतिहासिक है इससे भ्रष्‍टाचार को कम करने में मदद मिलेगी। आगे उन्‍होंने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा।

LIVE TV