प्रेरणा दिवस में शामिल होने पहुंची विज्ञान प्राद्यौगिकी राज्यमंत्री नीलिमा कटियार

रिपोर्ट:- अनुज कौशिक/जालौन

प्रेरणा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जालौन के उरई के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत समूह की महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास राज्यमंत्री नीलिमा कटियार द्वारा सम्मानित किया गया।

साथ ही समूह की महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा 1 करोड 71 लाख की राशि दी गई, जिससे समूह की महिलाओं का उत्थान हो सके और देश की तरक्की में हाथ बटा सके। इस अवसर पर समूह की महिलाओं द्वारा 35 अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे, जिसका राज्य मंत्री द्वारा निरीक्षण किया गया, साथ ही उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

राज्यमंत्री नीलिमा कटिहार

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सूचना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने कहा कि नारी शक्ति के बिना देश का विकास संभव नहीं है और जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समूह की महिलाओं के लिए काम किया जा रहा है, उससे निश्चित ही देश की तरक्की हो रही है और नारी शक्ति इसको पूरी तरीके से साकार भी बना रही है।

मथुरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक गिरफ्तार, दो शातिर गिरफ्तार

उन्होंने कहा जब तक नारी शक्ति मजबूत नहीं होगी, तब तक देश का विकास संभव नहीं है और नारी शक्ति के कारण ही भारत विकासशील से विकसित देश की श्रेणी में जल्द होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं जो पहले घुंघट में ढकी रहती थी, अब वह आगे आ रही है और देश की तरक्की में अपना हाथ बटा रही है। बता दें कि समूह की महिलाओं को आज राज्यमंत्री द्वारा सम्मानित भी किया गया, साथ ही एक गाड़ी भी दी गई है, जिससे ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार हो सके।

LIVE TV