प्रेम-प्रसंग के चक्कर में लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पर चलायी गोली, की मारपीट !

रिपोर्ट – विशाल सिंह

गोंडा : जनपद में आज एक प्रेम प्रसंग खूनी खेल में बदल गया | मामला गोण्डा के देहात कोतवाली थानाक्षेत्र के भीटी पटखौली गांव का है |

जहां लड़की के घरवाले लड़के के घर वालों से इतने नाराज थे कि उन्होंने उन गोली चला दी | इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई |

गोली लगने व मारपीट से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए | जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया | जहां घायलों का इलाज डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है |

घायल के परिजनों ने बताया कि प्रेम प्रसंग विवाद था जिसको लेकर एक महीने पहले ही डीआईजी को सूचना लिखित तौर पर दी जा चुकी थी |

जिसके बाद भी विवाद को महीनों से सुलझाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन लड़की पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं थे और इसी बात को लेकर आज दोनों पक्षो के बीच मारपीट से लेकर गोली तक चल गई |

 

बॉडीगार्ड बच्चों को दे रहा था धक्का, फिर सलमान ने बॉडीगार्ड को जड़ा ज़ोरदार थप्पड़! वीडियो वायरल …

 

बहरहाल, पुलिस ने मौके पर पहुँच मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है | वहीं पूरे मामले पर जिले के एएसपी महेंद्र कुमार ने तिलकराम का नाम लेते हुए बताया कि इनसे मारपीट की गई है और इनको फ्रेक्चर्स हुए हैं |

जिसके पीछे लड़की भगा ले जाने का मामला सामने आया है | जबकि बालिग होने की वजह से दोनों ने शादी कर ली है |

मारपीट ने दोनों पक्षों से दो लोगों को चोट आई है | दोनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है|

 

LIVE TV