प्रेम करना पड़ा भारी, पूरे गांव के सामने बनाया मुर्गा

रिपोर्ट – मनोज त्रिपाठी

प्रतापगढ़: यह एक अपने आप में बड़ी खबर है जहां प्रेम करना प्रेमी जोड़ो को बहुत भारी पड़ गया। पूरे गांव के सामने प्रेमी जोड़ो को बनाया मुर्गा। मामला महेशगंज थाना के गुर्जवर गांव का है जहां प्रतापगढ़ में पंचायत ने प्रेमी जोड़े को शर्मनाक सजा दी|

पूरे गांव के सामने प्रेमी जोड़ो को बनाया गया एक घंटे तक मुर्गा। गांव के प्रधान और चौकीदार पर बेहद शर्मनाक सजा सुनाने का आरोप है। पंचायत के फरमान के बाद युवक और महिला को भरे गांव में घंटो तक मुर्गा बना दिया गया।

वहीं उन दोनों का कसूर सिर्फ इतना था की दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। कुछ दिन पहले ही तीन बच्चे की माँ अपने प्रेमी संग फरार हो गयी थी। दोनों के वापस गांव में आने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत करने की बात करने लगे।

बिजली के खराब उपकरणों को घर में रखने से बढ़ता है वास्तु दोष

तो गांव में प्रधान की पंचायत की अदालत सज गयी। फिर महिला को अपने पति के साथ रहने का फरमान सुनाया गया जिसपे सभी राजी हो गए लेकिन पंचायत ने प्रेमी जोड़ो को एक घंटे तक मुर्गा बनाने की सजा दी|

जिसके बाद युवक और महिला को घंटो तक मुर्गा सभी के सामने बनाना पड़ा। वहीं पुलिस को मामले की भनक तक नही लग सकी लेकिन जब प्रेमी जोड़ो को सजा देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।

यह वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है| मामला एसपी के संज्ञान में आने पर जाँच के आदेश दिया है। जांच के बाद कठोर कार्यवाही दोषियों के खिलाफ करने का आश्वसन भी दिया है। लेकिन पंचायत का मानवता का शर्मसार करने वाला कृत इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है

LIVE TV