प्रियंका- निक शादी : मेंहदी सेरेमनी- शामिल हुए अंबानी परिवार और बड़ी सेलिब्रिटीज ,देंखे तस्वीरें

मुंबई.अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जोधपुर के उम्मेद भवन से दोनों सात फेरे लेंगे। प्रियंका- निक की शादी की रस्में जोधपुर में शुरु हो चुकी है। 30 नवंबर को प्रियंका की मेंहदी सेरेमनी हुई। जहां मुकेश अंबानी भी अपने परिवार के साथ शामिल हुए। मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और दोनों बेटियां जोधपुर एयरपोर्ट पर देखी गईं.

ambanis

बता दें, मुकेश अंबानी के बेटी ईशा अंबानी प्रियंका चोपड़ा की खास दोस्त हैं। प्रियंका भी ईशा की इंगेटमेंट सेरेमनी में इटली में शामिल हुई थीं। जाहिर है अपने इस खास दिन पर प्रियंका ने अपने सभी परिजन और नजदीकी दोस्तों को शामिल किया है। सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी प्रियंका की शादी में शरीक होने जोधपुर पहुंच चुकी हैं।

 

रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण की तरह प्रियंका- निक की शादी भी प्राइवेट ही रहेगी। दोनों अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों के बीच सात फेरे लेंगे। बता दें, दोनों परिवार ने शादी के लिए 29 से 3 दिसंबर तक जोधपुर में ताज उम्मेद भवन पैलेस बुक कर लिया है।

ट्रंप की प्रचार टीम के पूर्व प्रमुख को मार्च में सजा का ऐलान

प्रियंका चोपड़ा की शादी में शामिल होने पहुंचे अंबानी परिवार। राजस्थान के सोजत शहर से प्रियंका के लिए मेंहदी लाया गया है। रिपोर्ट है कि लगभग साढ़े पांच किलो मेंहदी जोधपुर पहुंचाया गया है।

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा अपनी बेस्ट फ्रेंड प्रियंका चोपड़ा की शादी में शामिल होन के लिए जोधपुर पहुंच चुकी है। अर्पिता अपने बेटे अहिल के साथ जोधपुर एयरपोर्ट पर नजर आई थीं।

जोधपुर के ताज़ उम्मेद भवन से प्रियंका चोपड़ा शादी कर रही हैं। पूरा भवन दुल्हन की तरह सज चुका है।

 

LIVE TV