हॉलीवुड में एंट्री के बावजूद प्रियंका को आती है अपनी ‘बॉडी’ से शर्म

प्रियंका चोपड़ामुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बुलंदियों को छूं रही हैं। वह हॉलीवुड सीरियल क्वांटिको 2 और हॉलीवुड फिल्म बेवाच से इतनी ज्यादा फेमस हो चुकी हैं कि हॉलीवुड इंडस्ट्री उनके काम की तारीफ करते हुए नहीं थक रहा है। इतना ही नहीं, हॉलीवुड की w मैगजीन ने प्रियंका को ‘न्यू रॉयल’ का खिताब भी दे दिया है। इन सबके बावजूद प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर आपके पैरों तले ज़मीन खिसक जाएगी।

प्रियंका चोपड़ा को आती है शर्म

जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह भले ही एक इंटरनेशनल एक्ट्रेस हो गईं हैं लेकिन उन्हें आज भी अपनी बॉडी को एक्सपोज़ करने में शर्म आती है। आपको बता दें कि प्रियंका ने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले से अपने करियर की शुरुवात बतौर मॉडल ही की थी। इसके बावजूद प्रियंका का ऐसा कहना सभी के मन में सवाल पैदा कर रहा है।

मॉडलिंग में जहाँ मॉडल्स को सिर्फ अंडरगारमेंट्स में ही रैंप वाक करना पड़ता है। प्रियंका ने भी ऐसा ही किया था लेकिन अब उनके ख्याल बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अब ऐसा करने में शर्म आती है। उन्होंने यह भी कहा कि अंडरगारमेंट्स में फोटोशूट कराना या किसी फिल्म के लिए शॉट देना उन्हें अच्छा नहीं लगता। प्रियंका से न्यूयॉर्क फैशन वीक के दौरान जब प्रियंका से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी इनर वीयर को शर्ट के तौर पर इस्तेमाल किया है? यानि क्या वो अपनी इनर वीयर को आम कपड़ों की पहन बाहर घूमेंगी तो इस पर पिगी चोप्स के जवाब दिया की “नहीं, मैंने ऐसा कभी नहीं किया है। मुझे सिर्फ इनर वीयर में बहुत शर्म आती है, इसलिए मैं शर्ट पहनने को तवज्जो देती हूं। मेरा मानना है कि इनर वीयर को छिपा कर रखना चाहिए। इसे कपड़ों के नीचे ही रहना चाहिए”।

LIVE TV