प्रियंका चोपड़ा के लिए इससे बढ़कर कुछ नहीं

 प्रियंका चोपड़ामुंबई| प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म ‘मैरी कॉम’ ने अपनी रिलीज के दो साल पूरा कर लिए हैं। इस मौके पर प्रियंका का कहना है कि यह फिल्म उनके लिए महज एक फिल्म नहीं, बल्कि उससे बढ़कर मायने रखती है।

यह भी पढ़ें; अवतार के सीक्वल में अब होगा फैमिली ड्रामा

प्रियंका ने इस बायोपिक की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “वाह, समय कैसे गुजर जाता है। ‘मैराकॉम’ के दो साल हो गए। यह फिल्म मेरे लिए एक फिल्म से कहीं बढ़कर थी। मुझे लगता है कि मैंने अपने पिता को खोने की सारी तकलीफ को इस फिल्म में डाला है।”

यह भी पढ़ें; अंडरवर्ल्ड के इस ‘पंच’ से नहीं बच पाएंगे आप

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म

बॉक्सिंग चैंपियन एम.सी. मैरीकॉम के जीवन पर आधारित इस बायोपिक में प्रियंका ने एक निडर खिलाड़ी की भूमिका को निभाया है।

प्रियंका (34) ने इस फिल्म पर उनके साथ काम करने वाले संजय लीला भंसाली, उमंग कुमार, मैरीकॉम, सैविन और फिल्म को प्यार देने के लिए लोगों का भी धन्यवाद किया।

संजय लीला भंसाली प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 मोशंस पिक्चर्स द्वारा बने इस फिल्म को उमंग कुमार ने निर्देशित किया। फिल्म में अभिनेता दर्शन कुमार भी थे।

LIVE TV