प्रियंका गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, दौरा हुआ रद्द, अजय कुमार लल्लू ने दी जानकारी

कांग्रेस पार्टी की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी का मुरादाबाद दौरा टाल दिया गया है। दरअसल, प्रियंका गांधी वायरल बुखार की चपेट में आई हैं। अपने मुरादाबाद दौरे में उन्हें कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन को संबोधित करना था। इस सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के पदाधिकारियों को शामिल होना था, जो सोमवार सुबह से ही पहुंचने लगे थे। लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई और दौरा टाल दिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रविवार रात से ही मुरादाबाद में डटे हुए थे। सोमवार दोपहर उन्होंने अचानक प्रियंका के न आने की जानकारी दी। इससे पदाधिकारियों में निराशा छा गई। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक संदेश जारी कर प्रियंका के न आने की सूचना दी। उन्होंने कहा कि खेद के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि तेज वायरल बुखार होने के चलते प्रियंका गांधी आज मुरादाबाद के कांग्रेस पदाधिकारी सम्मेलन में पहुंचने में असमर्थ हैं। कल हल्का बुखार होने के बावजूद वे बुलंदशहर सम्मेलन में पहुंची थीं।

LIVE TV