प्रियंका गाँधी को लेकर बीजेपी नेता की फिसली जुबान, दर्ज हुआ मुकदमा

लोकसभा चुनाव के लिए जहां एक तरफ प्रचार के लिए नेताओं ने दिन-रात एक किए हुए हैं। वहीं भाषण और बयानों के बीच बदजुबानी का सिलसिला लगातार जारी है।

इस चुनावी माहौल में यूपी के मेरठ में भारतीय जनता पार्टी के नेता जयकरण गुप्ता की भी जुबान फिसल गई और उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर विवादित बयान दे डाला। मंच से उन्होंने मर्यादा की सभी हदें पार कर दीं।

प्रियंका गाँधी
मेरठ में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता जयकरण ने प्रियंका गांधी के परिधानों पर ओछा कमेंट किया।एएनआई के ट्वीट के मुताबिक उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नेता बड़ी जोर जोर से बोलते हैं- ‘अच्छे दिन आए?

उन्हें अच्छे दिन दिखाई नहीं देते।’ अरे! स्कर्ट वाली साड़ी पहनकर मंदिर में शीश लगाने लगी। गंगाजल से परहेज करने वाले लोग गंगाजल का आचमन करने लगे।

प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा नेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं लोग इस पर तीखी प्रक्रिया दे रहें हैं।

LIVE TV