प्रियंका के साथ वायनाड पहुंचे राहुल गाँधी, बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के अमेठी के अलावे केरल के वायनाड से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए उनकी बहन और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को प्रचार करने पहुंचीं।

यहां रोड शो के अलावे उन्होंने रैली भी की। प्रियंका गांधी ने वायनाड में कहा कि पांच साल पहले, एक पूर्ण बहुमत वाली सरकार सत्ता में आई।

rahulgandhi

हमारे देश के लोगों ने भाजपा सरकार में अपना विश्वास और आशाएं रखीं। उस सरकार ने सत्ता में आने के बाद से जनता को उस विश्वास को धोखा देना शुरू कर दिया।  शर्मनाक! घर में घुसकर 15 साल की लड़की से रेप, 5 गिरफ्तार

प्रियंका ने कहा कि भाजपा भी मानने लगी कि सत्ता उन्हीं की है और लोगों की नहीं। इस का पहला संकेत तब मिला जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव के बाद हर खाते में 15 लाख रुपये देने की घोषणा को जुमला कह डाला।

उन्होंने मंच से लोगों को आश्वस्त किया कि राहुल गांधी यहां(वायनाड) में होंगे और यहां के लिए काम करेंगे।

LIVE TV