प्रिंस के लिए लकी साबित हुई युविका , नच बलिए 9 की ट्रॉफी की अपने नाम…

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की जोड़ी हर किसी को पसंदीदा जोड़ी बन चुकी हैं। बतादें की शादी के बाद प्रिंस के लिए युविका काफी भाग्यशाली मानी गयी हैं। प्रिंस-युविका ने काफी रियाल्टी शो के विनर रह चुके हैं। वहीं नच बलिए 9 के भी प्रिंस-युविका ने ट्राफी अपने नाम हासिल कर ली हैं।

 

वहीं तीन नवंबर को शो का ग्रैंड फिनाले था जिसमें सिनेेेमाजगत की कई हस्तियां पहुंची थीं। इन हस्तियों में जीनत अमान, आशा पारिख, कार्तिक आर्यन, अन्नया पांडे, भूमि पेडनेकर, गोविंदा, अनिल कपूर का नाम शामिल है।

मैनपुरी के करहल में फैला डेंगू का कहर, और चार की हुई मौत

जहां प्रिंस और युविका जहां एक ओर शो के विजेता रहे तो वहीं दो जोड़ियां शो की रनर अप रहीं। इन दो जोड़ियों के नाम अनीता हसनंदानी-रोहित रेड्डी और विशाल आदित्य सिंह-मधुरिमा तुली हैं। अनीता-रोहित पहले रनर अप रहे और विशाल-मधुरिमा दूसरे रनर अप रहे। हालांकि शो के फिनाले से पहले ही इन प्रिंस और युविका के शो जीतने की खबरें आ रही थीं।

दरअसल प्रिंस और युविका ने शो के दौरान बाकी सभी जोड़ियों को कड़ी टक्कर दी। टॉप पांच जोड़ियों में प्रिंस-युविका के अलावा शांतनु-नित्यामी, अनीता-रोहित, विशाल-मधुरिमा और अली गोनी और नताशा से था। प्रिंस नरूला इससे पहले तीन और रियलिटी शो जीत चुके हैं। ये रियलिटी शोज ‘रोडीज एक्स टू’, ‘स्प्लिट्सविला आठ’ और ‘बिग बॉस सीजन नौ’ हैं। ऐसे में ‘नच बलिए 9’ के बाद प्रिंस के खाते में एक और रियलिटी शो जुड़ गया है।

‘नच बलिए 9’ में इस बार शो का थीम बिल्कुल अलग था। इस शो में इस बार शादीशुदा और एक्स कपल दोनों शो में नजर आए थे। शो को रवीना टंडन और कोरियोग्राफर अहमद खान ने जज किया। लेकिन शो में इस बार बहुत ज्यादा ड्रामा देखने को मिला। कभी शो के कंटेस्टेंट्स ने शो के जज पर पक्षपात करने का आरोप लगाया तो कई बार जज कंटेस्टेंट्स से नाराज होकर शो से जाते नजर आए।

‘नच बलिए 9’ का ग्रैंड फिनाले दो दिन तक चला। पहले और दूसरे दिन लगातार बॉलीवुड की हस्तियां पहुंची थीं। शो में सितारों की एंट्री भी जबरदस्त थी। सभी सितारे ‘ओम शांति ओम’ के गाने पर थिरकते हुए शो में पहुंचे।

वहीं इस शो में सितारों की इस तरह की एंट्री देखकर ऐसा लग रहा था जैसे कि किसी फिल्म का सीन हो। शो में ‘पति पत्नी और वो’ फिल्म की स्टारकास्ट भी पहुंची थी। शो के दौरान ही कार्तिक आर्यन ने अपनी मूंछे भी मुंडवाईं।

LIVE TV