प्राग में कुछ इस तरह छुट्टियां मना रही हैं प्रियंका

प्रागमुम्बई। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने जलवे दिखाने वालीं प्रियंका चोपडा आज कल प्राग में एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। हाल ही में उनकी हॉलिवुड डेब्यू मूवी ‘बेवॉच’ रिलीज होने के बाद वो एक छोटा सा ब्रेक लेकर प्राग में अपनी छुट्टीयां काफी बेहतरीन तरह से एन्जॉय कर रही है। वहां से अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी इंस्टा पर शेयर भी कर रही है।

प्राग के फेमस वल्टवा नदी के किनारे की जो फोटो प्रियंका ने शेयर की है उस फोटो में उन्होंने लाइट ब्लू ड्रेस पहनी जिसमें वो बहुत कूल नजर आ रही हैं।

फाइनली अपना हॉलीवुड प्रोजेक्ट खत्म करने के बाद अब वो प्राग के मजे ले रही हैं। इससे पहले वह अपनी अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिको में बिजी थीं। क्वांटिको में प्रियंका की एक्टिंग लोगों को बेहद पसंद आयी है और लोगो ने प्रियंका की काफी तारीफ भी की।

खबर है कि प्रियंका दो और हॉलीवुड मूवी में नजर आ सकती हैं, जिस पर अभी बात चल रही है। फिलहाल प्रियंका इन दिनों रिलैक्स करने के मूड में है और अपने छोटे से हॉलिडे को बहुत इन्जॉय कर रही हैं। अब प्रियंका के फैन्स को इंतजार है उनकी अगली बॉलिवुड मूवी का। वह तीन बॉलिवुड स्क्रिप्ट्स पढ़ भी रही हैं। अब देखते हैं कि इनमें से किसे फाइनल करती हैं।

 

LIVE TV