प्रशासन के मना करने के बाद भी प्रदर्शन, सपा कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

Report-DILEEP KUMAR

कन्नोज-प्रशासन के मना करने के बाद भी प्रदर्शन पर अड़े सपा नेताओं की गिरफ्तारी शुरू हो गयी है। सड़क पर इकट्ठा हुई सपाइयों की भीड़ को तितर बितर करने के लिये पुलिस ने बल प्रयोग भी किया। सपाइयों के हंगामे को देखते हुये एसपी ने मुख्यालय से सपा कार्यालय तक भारी पुलिस फोर्स मुस्तैद कर दिया है। उपजिला मजिस्ट्रेट को प्रदर्शनकारी सपाइयों को रोकने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

सपा कार्यालय पर सुबह से ही भारी पुलिस फोर्स तैनात था। सरायमीरा, तिर्वा क्रॉसिंग, कलेक्ट्रेट व सदर तहसील को भी सुबह से ही छावनी में तब्दील कर दिया गया था। उसके बाद भी जब सपाइयों का हुजूम पार्टी कार्यालय पर उमड़ा और सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू हुई तो प्रशासन के हाथ पांव फूल गये। एसडीएम ने तत्काल बसे बुलवाकर प्रदर्शन पर अड़े सपा नेताओं को जबरन उसमे बैठाकर गिरफ्तार कर लिया।

CAA विरोधः अमेठी पुलिस ने सपा के कार्यकर्ताओं को उनके ही कार्यालय में किया कैद

गिरफ्तारी के दौरान सपा नेताओं की अफसरों से तीखी नोंकझोंक भी हुई। बसों में गिरफ्तार किये गये सपा नेताओं को अस्थाई जेल पहुंचाया गया। गिरफ्तार सपा नेता बसों में ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। सपा नेताओं का कहना है कि यह प्रदर्शन तो अभी अंगड़ाई है। हमने जनहित के लिए जो लड़ाई शुरू की है। उसे अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लिया जाएगा।

LIVE TV